PAK vs BAN Live Streaming: कब, कहां देख सकते हैं मैच लाइव? ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की Playing 11

PAK vs BAN Live Streaming: एशिया कप 2025 में सुपर-4 का पांचवां मैच आज पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में रात 8 बजे खेला जाएगा। दोनों टीमों के लिए ये मुकाबला करो या मरो का होने वाला है, इस मैच को जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंच जाएगा और हारने वाली टीम का सफर यहीं समाप्त हो जाएगा।

PAK vs BAN Asia Cup 2025

PAK vs BAN Asia Cup 2025

Asia Cup 2025 PAK vs BAN Live Streaming: बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया एशिया कप 2025 के फाइनल में पहुंच चुकी है। वहीं पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच में फाइनल को लेकर टक्कर देखने को मिलने वाली है। सुपर-4 में अभी तक इन दोनों टीमो को भारत के हाथों ही हार मिली है। अब ये मैच पाकिस्तान और बांग्लादेश दोनों के लिए करो या मरो का होने वाला है, जो टीम मैच हार जाएगी, उसका सफर एशिया कप 2025 में समाप्त हो जाएगा। बीते दिन टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 41 रन से करारी शिकस्त दी थी, इस मैच में बांग्लादेश की बल्लेबाजी बेहद खराब रही थी जिसको टीम पाकिस्तान के खिलाफ सुधारना चाहेगी।

विज्ञापन

कहां और कितने बजे खेला जाएगा PAK vs BAN मैच?

एशिया कप 2025 में सुपर-4 का पांचवां मैच पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 8 दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।

विज्ञापन

टीवी पर कहां देख सकते है मैच लाइव?

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच होने वाले सुपर-4 के मैच का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा, जहां आप मैच का मजा ले सकते हैं।

कहां होगी मैच की लाइव स्ट्रीमिंग?

पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप और फैनकोड पर होगी, जहां आप मैच का आनंद ले सकते हैं।

विज्ञापन

T20I में पाकिस्तान-बांग्लादेश का हेड टू हेड

टी20 इंटरनेशनल में पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच 25 मैच खेले गए हैं। जिसमें से पाकिस्तान ने 20 मैचों में जीत हासिल की है तो वहीं बांग्लादेश ने 5 मैच जीते हैं। हालांकि एशिया कप 2025 से पहले बांग्लादेश ने पाकिस्तान को टी20 सीरीज में 2-1 से हराकर इतिहास रच दिया था।

विज्ञापन

ऐसी हो सकती है पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग इलेवन

सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, फखर जमां, हुसैन तलत, सलमान आगा, मोहम्मद हैरिस, मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद, हारिस रऊफ, फहीम अशरफ

बांग्लादेश की संभावित प्लेइंग इलेवन

सैफ हसन, तंजीद हसन, परवेज हौसेन, तौहीद ह्रदोय, शामीम हौसेन, जाकिर अली, मोहम्मद शेफुद्दीन, रिशाद हौसेन, तंजीम हसन शाकिब, नासुम अहमद, मुस्तफिजुर रहमान

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ