Asia Cup 2025 IND vs SL: एशिया कप 2025 में टीम इंडिया ने सुपर-4 का अपना आखिरी मुकाबला श्रीलंका के साथ खेला था. इस मैच में दोनों टीमों के गेंदबाजों की जमकर पिटाई हुई थी. जिसके चलते इस सीजन पहली बार किसी टीम का स्कोर 200 रन के पार गया था. हालांकि मैच का नतीजा सुपर ओवर में निकला और टीम इंडिया ने सुपर ओवर में जीत हासिल की. इस मैच में मिली हार के बाद श्रीलंका टीम के हेड कोच सनथ जयसूर्या का बड़ा बयान सामने आया. जहां वे आईसीसी के एक नियम से भी थोड़े नाखुश दिखे, इसके अलावा जयसूर्या ने बताया कि आखिर क्यों सुपर ओवर में पाथुम निसांका बल्लेबाजी करने नहीं आए थे?
सुपर ओवर में मिली हार पर क्या बोले जयसूर्या?
मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में श्रीलंकाई होड कोच सनथ जयसूर्या ने कहा किसी भी टीम का कप्तान या कोच सुपर ओवर तक खेल को नहीं ले जाना चाहेगा, अगर मैं होता तो मैच को समय से पहले खत्म करने पर जोर देता. 203 रन का टारगेट चेज करना कभी आसान नहीं होता, लेकिन हमने लगभग इसको हासिल कर लिया था. जो हमारी टीम की मजबूती और क्षमता का परिचय देता है. दुर्भाग्य से दासुन शनाका तीसरा रन लेने से चूक गए थे.
ये भी पढ़ें:-Asia Cup 2025: भारत-पाक मैचों के 5 बड़े विवाद, कभी नहीं भुला पाएंगे क्रिकेट फैंस, ICC को सुनानी पड़ी सजा
सुपर ओवर में पाथुम निसांका बल्लेबाजी करने नहीं आए थे, जबकि इस मैच में उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाया था. इसको लेकर जयसूर्या ने बताया कि हम निसांका को लेकर थोड़े चिंतित थे, क्योंकि पिछले 2 मैचों में उनको हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी. उससे पहले उन्होंने हमे टारगेट तक पहुंचाने के लिए शानदार पारी खेली थी, लेकिन दुर्भाग्य से वे आखिरी ओवर की पहली गेंद पर आउट हो गए थे, लेकिन पूरे मैच में उन्होंने अच्छी बल्लेबाजी की और शतक लगाया.
आईसीसी के नियम से नाखुश जयसूर्या
दरअसल सुपर ओवर के दौरान थोड़ा विवाद देखने को मिला था जब अंपायर ने पहले दासुन शनाका को आउट दे दिया था, उसके बाद शनाका ने रिव्यू लिया और गेंद डेड बॉल हो गई जिसके चलते उनको नॉटआउट दिया गया. दरअसल सुपर ओवर की चौथी गेंद पर शनाका रन लेने दौड़े लेकिन विकेट के पीछे से संजू ने डायरेक्ट थ्रो मारा और टीम इंडिया ने कॉट बिहाइंड की अपील की, जिसपर अंपायर ने उंगली भी उठा दी थी.
इसको लेकर जयसूर्या ने कहा नियमों के मुताबिक पहला फैसला ही सही और मान्य होना चाहिए. शनाका आउट दिया गया लेकिन गेंद डेड हो गई. इसके रिव्यू ने फैसले को पलटा और वहीं फैसला माना गया, इस तरह की स्थिति से निपटने के लिए नियमों में कुछ सुधार होने चाहिए.
ये भी पढ़ें:-IND vs SL: कुलदीप यादव ने रच दिया इतिहास, फाइनल से पहले ऐसी गेंदबाजी देख बढ़ गई पाकिस्तान की टेंशन
संबंधित खबरें
रणजी ट्रॉफी में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल का निराशाजनक प्रदर्शन
5 mins agoबिना पिच पर उतरे ही निकला नतीजा, अरुणाचल प्रदेश ने छोड़ा रणजी ट्रॉफी मैच
22 mins agoतीसरे T20I मैच में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11? हो सकता है एक बदलाव
45 mins agoबारिश बिगाड़ेगी IND vs WI तीसरे T20I का खेल? जानिए इंदौर के मौसम का हाल
1 hr agoभारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया टीम का ऐलान
3 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I?
3 hrs agoदोहरे शतक से चूके मैट रेनशॉ, 9 साल का सूखा खत्म कर रच डाला इतिहास
4 hrs agoरणजी ट्रॉफी 2026-27 का पहला मैच नहीं खेलेंगे शुभमन गिल
5 hrs agoआज से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
12 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines