Asia Cup 2025 IND vs UAE: भारतीय टीम आज एशिया कप 2025 का अपना पहला मैच खेलने वाली है। टीम इंडिया का पहले मैच में यूएई से सामना होने वाला है। जिसको लेकर सूर्यकुमार यादव एंड कंपनी पूरी तरह से तैयार दिख रही है। टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी दुबई में जमकर प्रैक्टिस कर रहे हैं। इस मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन को लेकर भी काफी सवाल फैंस के मन में चल रहे हैं, वहीं ये भी बड़ा सवाल है कि आखिर दुबई की पिच को देखते हुए कप्तान सूर्यकुमार यादव किस गेंदबाजी कॉम्बिनेशन के साथ मैदान पर उतर सकते हैं?
कितने स्पिनर्स होंगे प्लेइंग 11 में शामिल?
भारत और यूएई के बीच मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। दुबई को पिच को स्पिनर्स के लिए मददगार माना जाता है ऐसे में आज प्लेइंग 11 में कप्तान सूर्यकुमार यादव का ज्यादा फोकस स्पिनर्स पर रह सकता है। टीम इंडिया के पास अक्षर पटेल, कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती जैसे शानदार स्पिन गेंदबाज हैं। ऐसे में आज के मैच की प्लेइंग इलेवन में इन तीनों ही स्पिन गेंदबाजों को मौका मिल सकता है।
ये भी पढ़ें:-Asia Cup 2025: कितने बजे शुरू होगा IND vs UAE मैच? जियोहॉटस्टार नहीं, यहां देख सकते हैं लाइव ‘एक्शन’
कुलदीप यादव पर ज्यादा फोकस रहने वाला है क्योंकि उनको इंग्लैंड दौरे पर भी टीम इंडिया के स्क्वाड में शामिल तो किया गया था, लेकिन सीरीज के एक भी मैच में उनको प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं बनाया गया था।
तेज गेंदबाजी में इनपर रहेगा दारोमदार
बात अगर टीम इंडिया के तेज गेंदबाजी आक्रमण की करें तो जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह इसकी अगुवाई करते हुए दिखाई देंगे। इसके अलावा हार्दिक पांड्या को भी गेंदबाजी करते हुए देखा जा सकता है। इंजरी के बाद जसप्रीत बुमराह मैदान पर वापसी कर रहे हैं। आखिरी बार बुमराह को इंग्लैंड पर टेस्ट सीरीज में खेलते हुए देखा गया था। जबकि हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह को आखिरी बार आईपीएल 2025 में खेलते हुए देखा गया था।
टीम इंडिया का संभावित गेंदबाजी कॉम्बिनेशन
अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह।
ये भी पढ़ें:-Asia Cup 2025: यूएई के खिलाफ बारिश न बिगाड़ दे टीम इंडिया का खेल, जानें कैसा रहेगा दुबई का मौसम?
संबंधित खबरें
Roman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
35 mins agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
39 mins agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
45 mins agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
1 hr agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
1 hr agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
2 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
2 hrs agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
2 hrs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
2 hrs agoIPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines