Asia Cup 2025: यूएई के खिलाफ बारिश न बिगाड़ दे टीम इंडिया का खेल, जानें कैसा रहेगा दुबई का मौसम?

टीम इंडिया आज अपना एशिया कप 2025 का पहला मुकाबला यूएई के साथ दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेलेगी। दुबई का मौसम आज काफी गर्म रहने वाला है।

IND vs UAE

IND vs UAE

Asia Cup 2025 IND vs UAE: सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में टीम इंडिया आज से अपने एशिया कप 2025 अभियान की शुरुआत करने वाली है। टीम इंडिया का पहला मुकाबला यूएई के साथ भारतीय समयानुसार रात 8 बजे दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम इंडिया इस मैच को जीतकर शानदार तरीके से एशिया कप 2025 का आगाज करना चाहेगी। वहीं के फैंस के मन में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन और आज दुबई के मौसम को लेकर भी काफी सवाल उठ रहे हैं।

विज्ञापन

कैसा रहेगा दुबई का मौसम?

टीम इंडिया के पहले मैच को लेकर फैंस की मन में सवाल उठ रहा है कि क्या यूएई के खिलाफ मैच में बारिश खलल डाल सकती है? हालांकि ऐसा होता हुआ दिखाई नहीं दे रहा है। एक्यूवेदर की रिपोर्ट के मुताबिक आज दुबई का मौसम साफ रहेगा। मैच के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं जताई जा रही है। इसके अलावा तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। वहीं ह्यूमिडिटी 60 से 70 फीसदी तक रह सकती है। गर्मी के चलते खिलाड़ियों को थोड़ी दिक्कत हो सकती है।

विज्ञापन

गर्मी में होगा खिलाड़ियों का फिटनेस टेस्ट

भारत और यूएई के मैच में काफी गर्मी देखने को मिलने वाली है। भीषण गर्मी के चलते खिलाड़ियों का भी फिटनेस टेस्ट होने वाला है। कई भारतीय खिलाड़ी इंजरी से उभरे हैं, जिनमें टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव भी हैं ऐसे में खिलाड़ियों के सामने काफी चुनौती हो सकती है।

विज्ञापन

दूसरी तरफ बात अगर दुबई की पिच की करें तो स्पिनर्स का यहां बोलबाला देखने को मिलता है। ऐसे में दोनों टीमों का फोकस ज्यादा स्पिनर्स शामिल करने पर होगा। अभी तक इस मैदान पर 110 टी20 मैच खेले जा चुके हैं। जहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने 51 बार जीत हासिल की है। इस मैदान का औसत स्कोर 140 से 145 रन का रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ