IND vs PAK Weather Report: क्या बारिश बिगाड़ेगी खेल या गर्मी करेगी परेशान, जानें कैसा रहेगा दुबई का मौसम?

IND vs PAK Final Weather Report: एशिया कप 2025 का फाइनल मैच आज भारत और पाकिस्तान के बीच होने जा रहा है. ये मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारतीय समयानुसार रात 8 बजे शुरू होगा. ऐसे में मैच के दौरान दुबई का मौसम साफ रहेगा, हालांकि गर्मी काफी रहेगी.

IND vs PAK Final

IND vs PAK Final

IND vs PAK Final Weather Report: एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच आज दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में रात 8 बजे खेला जाएगा. एशिया कप के इतिहास में ऐसा पहली बार होने जा रहा है जब फाइनल में भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत होगी. एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच 2 बार भिड़ंत देखने को मिली है और दोनों बार टीम इंडिया ने जीत हासिल की है, अब फाइनल वार करके टीम इंडिया एशिया कप 2025 का खिताब अपने नाम करना चाहेगी. ऐसे में आज मौसम पर भी नजरें रहने वाली है.

विज्ञापन

कैसा रहेगा दुबई का मौसम?

एक्यूवेदर की रिपोर्ट के मुताबिक मैच के दौरान दुबई का मौसम गर्म रहेगा. बारिश की कोई संभावना नहीं है. दुबई का अधिकतम तापमान आज 40 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है. जिससे खिलाड़ियों को थोड़ी दिक्कत हो सकती है. अभी तक इस मैदान पर जितने मैच खेले गए हैं. सब में गर्मी देखने को मिली है. मैच के दौरान ह्यूमिडिटी की काफी संभावना है.

विज्ञापन

टॉस का होगा अहम रोल

दुबई की पिच स्पिनर्स के लिए ज्यादा मददगार मानी जाती है, हालांकि तेज गेंदबाजों को शुरुआत में स्विंग के साथ थोड़ी मदद मिलती है, लेकिन बीच के ओवर्स में तेज गेंदबाजों के मुकाबले स्पिन गेंदबाज ज्यादा असरदार होते हैं. दूसरी तरफ आज टॉस का भी अहम रोल होने वाला है, क्योंकि यहां रन चेज करने वाली टीम का अच्छा रिकॉर्ड है. ऐसे में दोनों टीमों के कप्तान टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना चाहेगी.

विज्ञापन

एशिया कप 2025 में स्पिनर्स का जलवा

एशिया कप 2025 में भारतीय स्पिन गेंदबाजों का जलवा देखने को मिला है. खासकर कुलदीप यादव ने विपक्षी बल्लेबाजों को खूब परेशान किया है. अभी तक इस टूर्नामेंट में कुलदीप यादव 6 मैचों में 13 विकेट अपने नाम कर चुके हैं. पाकिस्तान के खिलाफ 2 मैचों में कुलदीप ने 4 विकेट चटकाए हैं. वहीं वरुण चक्रवर्ती ने एशिया कप 2025 में अभी तक 5 विकेट हासिल किए है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ