Asia Cup 2025 IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 में दूसरी बार भिड़ंत हो रही है. लेकिन इस बार मुकाबला सुपर-4 का है. इस मैच में टीम इंडिया में फील्डिंग के दौरान टीम इंडिया के अभिषेक शर्मा से जरूर थोड़ी चूक हुई ती, लेकिन बल्लेबाजी में उन्होंने इसकी खूब भरपाई की. अभिषेक शर्मा ने एकबार फिर से छक्का लगाकर पारी का आगाज किया. वहीं इस मैच में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए अभिषेक शर्मा ने अर्धशतक लगाया. अर्धशतक लगाने के साथ ही अभिषेक ने टी20 इंटरनेशनल में पाकिस्तान के खिलाफ इतिहास रच दिया.
अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास
इस मैच में अभिषेक शर्मा ने शाहीन अफरीदी की पहली ही गेंद पर छक्का लगाकार शुरुआत. ऐसा ही कुछ नजरा अभिषेक की तरफ पाकिस्तान के साथ खेले गए पहले मैच में देखने को मिला था. अभिषेक ने मैच में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए महज 24 गेंदों पर अपना अर्धशतक लगाया. इसके साथ ही अभिषेक शर्मा टी20 इंटरनेशनल में पाकिस्तान के खिलाफ सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं.
ये भी पढ़ें:-IND vs PAK: हारिस रऊफ और अभिषेक शर्मा की LIVE मैच में हुई लड़ाई, अंपायर ने किया बीच बचाव
इससे पहले ये रिकॉर्ड टीम इंडिया के पूर्व धाकड़ बल्लेबाज युवराज सिंह के नाम था. युवराज सिंह ने साल 2012 में पाकिस्तान के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में 29 गेंदों पर अर्धशतक लगाया था. बात अगर दोनों देशों के खिलाड़ियों की करें तो ये रिकॉर्ड पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद हफीज के नाम है. जिन्होंने साल 2012 में भारत के खिलाफ महज 23 गेंदों पर अर्धशतक लगाया था.
74 रन की पारी खेलकर आउट हुए अभिषेक शर्मा
इस मैच में अभिषेक शर्मा ने कमाल की बल्लेबाजी का नजारा पेश किया. शुभमन गिल के साथ मिलकर उन्होंने पहले विकेट के लिए 100 से ज्यादा रनों की साझेदारी की. अभिषेक शर्मा ने इस मैच में महज 39 गेंदों पर 74 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. अपनी पारी के दौरान अभिषेक ने 6 चौके और 5 शानदार छक्के लगाए. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 189.74 का रहा. एशिया कप 2025 का ये अभिषेक का पहला अर्धशतक है.
ये भी पढ़ें:-IND vs PAK: साहिबजादा फरहान ने मैच में खूब किया ड्रामा, 1 गेंद के बाद ही डेढ़ मिनट तक रोका गया खेल
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
21 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
43 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines