एशिया कप पर आया बड़ा अपडेट, भारत-बांग्लादेश मेजबानी को तैयार, ऐसा होगा फॉर्मेट

Asia Cup 2025: अगले साल होने वाले एशिया कप को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। जानकारी के अनुसार, इसे टी-20 फॉर्मेट में आयोजित किया जाएगा। जबकि 2027 में इसे वनडे फॉर्मेट में आयोजित कराने की बात सामने आई है।

team india

team india

Asia Cup 2025: टी-20 वर्ल्ड कप के बाद क्रिकेट का रोमांच बरकरार रहने वाला है। फिलहाल टीम इंडिया श्रीलंका दौरे पर है। जहां वह टी-20 और वनडे सीरीज खेल रही है। अगले साल फरवरी में चैंपियंस ट्रॉफी (ODI) का भी आयोजन होना है। इसे लेकर पाकिस्तान में तैयारियां चल रही हैं। इस बीच अगले साल होने वाले एशिया कप और 2027 में होने वाले इस टूर्नामेंट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।

विज्ञापन

भारत करेगा एशिया कप 2025 की मेजबानी 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एशिया कप 2025 की मेजबानी भारत की ओर से की जाएगी। यह टी-20 फॉर्मेट में होगा। जबकि बांग्लादेश 2027 का एशिया कप होस्ट करेगा। जिसे वनडे फॉर्मेट में आयोजित किया जाएगा। रिपोर्ट में एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) की ओर से जारी किए गए दस्तावेज का हवाला दिया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

वनडे प्रारूम में आयोजित हुआ था लास्ट एशिया कप  

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, एसीसी ने स्पॉन्सर राइट्स के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। बता दें कि एशिया कप के 2023 संस्करण की मेजबानी पाकिस्तान और श्रीलंका की ओर से संयुक्त रूप से की थी। उस दौरान भारत ने पाकिस्तान जाने से मना कर दिया था। इसलिए भारत के सभी मैच श्रीलंका में खेले गए थे। इसे वनडे प्रारूप में आयोजित किया गया था।

विज्ञापन

छह टीमें लेंगी हिस्सा 

रिपोर्ट के अनुसार, एशिया कप 2025 और 2027 संस्करण के दौरान टूर्नामेंट में छह टीमें शामिल होंगी। भारत के अलावा पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान की टीमें इसमें हिस्सा लेंगी। जबकि छठी टीम को क्वालीफाइंग इवेंट के जरिए तय किया जाएगा। दोनों टूर्नामेंट में 13 मैच होंगे।

विज्ञापन

करीब 34 साल बाद आयोजित होगा टूर्नामेंट

वहीं रिपोर्ट में महिला एशिया कप को लेकर भी अपडेट सामने आया है। जानकारी के अनुसार, अगले महिला एशिया कप के दौरान 15 मैच होंगे। ये भी T20 प्रारूप में खेला जाएगा। इसे 2026 में आयोजित किया जाएगा। दूसरी ओर अंडर-19 एशिया कप को लेकर भी जानकारी सामने आई है। अंडर-19 एशिया कप के चार संस्करण होंगे, जिनमें से प्रत्येक संस्करण में 15 मैच होंगे। फिलहाल शेड्यूल को लेकर जानकारी सामने नहीं आई है। आपको बता दें कि भारत ने आखिरी बार एशिया कप की मेजबानी 1990-91 में की थी। तब टूर्नामेंट का चौथा संस्करण आयोजित किया गया था। इस तरह करीब 34 साल बाद भारत एशिया कप की मेजबानी करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ