भारतीय A टीम इन दिनों श्रीलंका में ट्राई सीरीज खेल रही है, जिसमें श्रीलंका A और अफगानिस्तान A के खिलाफ मुकाबला खेला जा रहा है. 15 जून को खेले गए मुकाबले में भारत A को श्रीलंका A के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. इस मैच के बाद टीम इंडिया में बड़ा बदलाव होने वाला है. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक अशोक शर्मा को भारतीय स्क्वाड में जगह मिली है.
अशोक शर्मा को मिला मौका
3 वर्षीय तेज गेंदबाज युधवीर सिंह चोटिल हो गए हैं. उनकी जगह पर अशोक शर्मा को मौका मिला है. अशोक मंगलवार सुबह कोलंबो के लिए उड़ान भरेंगे और फिर दांबुल्ला में टीम से जुड़ेंगे. भारतीय टीम का आगामी मैच अफगानिस्तान के खिलाफ होना है. अशोक ने आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस का प्रतिनिधित्व किया था, जहां पर उन्होंने 6 मैचों में 6 विकेट लिए थे. उन्हें नीलामी में 90 लाख रुपये में खरीदा गया था.
तेज गति से चर्चा में आए थे अशोक
अशोक ने अपनी गति से खासा प्रभावित किया है. वह लगभग 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करते हैं. अशोक ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया था और 11 साल पुराना रिकॉर्ड को ध्वस्त करते हुए 22 विकेट अपनी झोली में डाले थे. वह एक सीजन में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बने थे.
अशोक ने पहली बार आईपीएल साल 2022 में खेला था, जहां कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें 55 लाख रुपये में अपनी टीम का हिस्सा बनाया था. हालांकि बाद में उन्हें रिलीज कर दिया गया. इसके बाद राजस्थान ने अशोक को आईपीएल 2025 में 30 लाख में खरीदा. लेकिन इस सीजन वह एक भी मैच नहीं खेल सके और आईपीएल 2026 से पहले राजस्थान ने उन्हें रिलीज कर दिया. अब अशोक भारत के लिए श्रीलंकाई धरती पर धमाका करने के लिए तैयार हैं. उन्हें प्लेइंग 11 में भी मौका मिल सकता है.
ये भी पढ़ें: विराट कोहली की टीम इंडिया में वापसी को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन लौट सकते हैं रन मशीन
संबंधित खबरें
U-19 Asia Cup में भारत ने नेपाल को 10 विकेट से रौंदा
6 mins agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले इन 5 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है राजस्थान रॉयल्स
19 mins agoरसेल ने T20 में रचा इतिहास, 10000 रन-500 विकेट लेने वाले बने पहले खिलाड़ी
46 mins agoPM मोदी से परिवार के साथ मिलने पहुंचे सूर्यकुमार यादव
1 hr agoकितनी संपत्ति के मालिक हैं Cristiano Ronaldo? जानकर उड़ जाएंगे होश
1 hr agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
2 hrs agoबदल गया भारत-श्रीलंका पहले वनडे का वेन्यू, देखें सीरीज का अपडेटेड शेड्यूल
3 hrs agoLIVE मैच के दौरान हुआ भयानक हादसा, फील्डिंग करते वक्त खिलाड़ी का मुड़ा पैर
4 hrs agoविजय हजारे ट्रॉफी में खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब
4 hrs agoIND vs NZ सीरीज के बीच न्यूजीलैंड वनडे और ए स्क्वॉड से बाहर हुए 5 खिलाड़ी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines