IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 शुरू होने से पहले उम्मीद की जा रही थी कि गुजरात टाइटंस के कोचिंग स्टाफ में बदलाव हो सकता है, लेकिन अब ऐसा नहीं हो रहा है। कोचिंग स्टाफ में बदलाव ना होने की सूरत में अब हेड कोच आशीष नेहरा और डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट विक्रम सोलंकी टीम के साथ बने रह सकते हैं।
दरअसल पहले ऐसी खबरें थीं कि ये दोनों ही खिलाड़ी अगले सीजन टीम से अलग हो सकते हैं क्योंकि टीम का मालिकाना हक अहमदाबाद की कंपनी टोरेंट फार्मा के पास आ गया था। लेकिन अब यह बात निकलकर सामने आई है कि कंपनी इन दोनों खिलाड़ियों को अपने साथ रखना चाहती है।
ये भी पढ़ें:- कानपुर में 4 ओवर भी नहीं खेल पाए विराट कोहली, नेट बॉलर ने 2 बार किया बोल्ड
नेहरा को मिल सकते हैं 8 करोड़
2022 में गुजरात टाइटंस टीम ने आईपीएल में एंट्री के बाद जबरदस्त प्रदर्शन किया। टीम की इस जीत में नेहरा और सोलंकी की भी अहम भूमिका रही। इस सीजन के प्रभावशाली प्रदर्शन के बाद दोनों ने अपने कॉन्ट्रैक्ट पर फिर से बातचीत की। ऐसी अटकलें हैं कि वे लीग में सबसे अधिक वेतन पाने वाले कोचिंग स्टाफ में से एक हो सकते हैं, जहां उन्हें अगले साल 8 करोड़ रुपये के आसपास मिल सकते हैं।
पहली बार में ही चैम्पियन बन गई थी गुजरात
नेहरा और सोलंकी की जोड़ी के रहते गुजरात अपने पहले ही सीजन में चैम्पियन बनकर उभरा था। टीम ने यहां राजस्थान को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया था। हार्दिक पांड्या की अगुवाई में टीम ने अगले साल अपने खिताब का बचाव लगभग कर ही लिया था, लेकिन टीम आखिरी गेंद पर चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों हार गई।
तब सीएसके के लिए रवींद्र जडेजा ने मोहित शर्मा के ओवर की आखिरी दो गेंदों पर छक्का और चौका जड़कर गुजरात से जीत छीन ली थी। इसके बाद कप्तान हार्दिक ने टीम छोड़ दी और मुंबई इंडियंस को जॉइन कर लिया। हार्दिक के टीम छोड़ने का गुजरात को काफी संघर्ष करना पड़ा, जहां टीम इस साल पॉइंट्स टेबल में आठवें नंबर पर रही।
ये भी पढ़ें:- VIDEO: भारत-बांग्लादेश मैच से पहले आई बड़ी आफत, कानपुर टेस्ट में संकट के ‘बादल’
संबंधित खबरें
IND vs PAK वर्ल्ड कप मुकाबले के लिए दिखा गजब का क्रेज
1 hr ago'यह अध्याय खत्म...', भुवनेश्वर कुमार के करियर को लेकर अश्विन ने दिया बयान
2 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
2 hrs agoपंजाब किंग्स में शामिल होंगे हार्दिक, MI में इन 2 खिलाड़ियों की एंट्री?
3 hrs ago'मैच खेलने की जरूरत...', कप्तान गिल ने दिया हार्दिक की वापसी पर अपडेट
3 hrs agoदूसरा टेस्ट में जायसवाल-जुरेल ने बल्ले तो सिराज-मुकेश ने गेंद से बरपाया कहर
3 hrs agoन्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, पहले वनडे से बाहर हुए डेवोन कॉनवे
4 hrs agoयशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
6 hrs agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
7 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines