आशीष नेहरा ने टीम इंडिया का कोच बनने के लिए क्यों नहीं दिया आवेदन? खुद बताई वजह

Ashish Nehra Statement: भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर आशीष नेहरा ने टीम इंडिया का मुख्य कोच बनने के लिए आवेदन क्यों नहीं किया, इसका खुलासा उन्होंने खुद किया है। आशीष नेहरा भी उन दावेदारों में से एक थे, जिनका नाम टीम इंडिया के मुख्य कोच के लिए चल रहा था।

Ashish Nehra

Ashish Nehra

विज्ञापन

Ashish Nehra Statement: टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीतने के बाद से ही टीम इंडिया के मुख्य कोच के नाम को लेकर तमाम तरह की चर्चाएं हो रहीं थी। इस दौड़ में गौतम गंभीर के अलावा भारत के कई पूर्व क्रिकेटरों का नाम चल रहा था, लेकिन अंत में गौतम गंभीर ने बाजी मारी और टीम इंडिया के मुख्य कोच बन गए।

भारतीय क्रिकेट टीम गौतम गंभीर के नेतृत्व में ही श्रीलंका के दौरे पर पहुंची है, जहां टीम को 3 टी20 और 3 वनडे मैच की सीरीज खेलनी है। इस बीच पूर्व क्रिकेटर आशीष नेहरा ने खुलासा किया है कि उन्होंने टीम का कोच बनने के लिए आवेदन क्यों नहीं किया है। आपको बता दें कि आशीष नेहरा भी उन खिलाड़ियों मे से एक थे, जिनका नाम टीम इंडिया के मुख्य कोच के पद के लिए लिया जा रहा था।

विज्ञापन

क्या बोले आशीष नेहरा

एक स्पोर्ट्स चैनल के साथ बात करते हुए आशीष नेहरा ने कहा कि ‘मैंने इसके (कोच पद) बारे में अबतक नहीं सोचा है। मेरे बच्चे अभी काफी छोटे हैं। हालांकि गौतम गंभीर के भी बच्चे छोटे हैं, लेकिन सबके अपने-अपने विचार हैं। शायद यही वजह है कि अब तक मैं जहां पहुंच पाया हूं, खुश हूं। फिलहाल मैं लंबी यात्रा करने के पक्ष में नहीं हूं।’

गौतम गंभीर का कोचिंग करिअर

टीम इंडिया के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने आईपीएल में बतौर मेंटोर के रूप में कोलकाता नाईट राइडर्स को आईपीएल का खिताब दिलाया है। उससे पहले उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ जुड़कर टीम को प्लेऑफ तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी।

विज्ञापन

कैसा रहा है नेहरा का कोचिंग करिअर

आशीष नेहरा ने आईपीएल में अपनी कोचिंग में गुजरात टाइटंस को एक बार चैंपियन और एक बार रनरअप बनाया है। आशीष नेहरा आईपीएल के सफल कोच में से एक हैं।

दोनों का खेल करिअर

गौतम गंभीर ने भारत के लिए 58 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 4154 रन बनाए हैं। वनडे क्रिकेट में गंभीर ने टीम इंडिया के लिए कुल 147 मैच में 5238 रन और 37 टी20 मैच में 932 रन बनाए हैं। वहीं, आशीष नेहरा ने टीम इंडिया के लिए 17 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 44 विकेट हासिल किए हैं। इसके अलावा आशीष नेहरा ने 120 वनडे मैच में 157 विकेट और 27 टी20 मैच में 34 विकेट लिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ