Test Cricket: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) टेस्ट क्रिकेट को और भी इंटरेस्टिंग बनाने की तैयारी कर रहा है, जहां वो इसे दो डिवीजन में बांटने की तैयारी में है। ऐसा करने से भारत, ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड जैसी बड़ी टीमें आपस में ज्यादा सीरीज खेल सकेंगी। आईसीसी का यह सिस्टम 2027 फ्यूचर टूर प्रोग्राम (एफटीपी) के बाद लागू होगा। इसको लेकर आईसीसी अध्यक्ष जय शाह, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) के अध्यक्ष माइक बेयर्ड और इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) के अध्यक्ष रिचर्ड थॉम्पसन के साथ बात कर रहे हैं।
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बाद लिया गया फैसला
रिपोर्ट में बताया गया है कि हाल ही में खत्म हुई बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में रिकॉर्ड दर्शकों की मौजूदगी के बाद यह कदम उठाया गया है, जिसमें भारत और ऑस्ट्रेलिया ने 5 टेस्ट मैच खेले थे। इस सीरीज को कंगारू टीम दस साल बाद जीतने में सफल रही थी। इस सीरीज में दर्शकों की संख्या को लेकर कई रिकॉर्ड बने। ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट इतिहास में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सबसे ज्यादा दर्शकों वाली गैर-एशेज सीरीज थी, जिसमें स्टेडियम में 837,879 लोग मैच देखने आए थे।
यह भी पढ़ें: संन्यास वापस लेकर मैदान पर लौटा RCB का पूर्व खिलाड़ी, इस लीग में मचाएगा ‘धमाल’
क्या है आईसीसी का नया सिस्टम
रिपोर्ट के मुताबिक 2027 के बाद टेस्ट मैच को 2 भागों में बांटा जा सकता है। इस सिस्टम के लागू होने के बाद भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड की टीमें एक-दूसरे से ज्यादा मैच खेल पाएंगी। इन सभी टीमों को 1 डिवीजन में रखा जाएगा। इसके अलावा बांग्लादेश, अफगानिस्तान, आयरलैंड और जिम्बाब्वे जैसी अन्य टीमें को 2 डिवीजन में रखा जाएगा, जो टेस्ट क्रिकेट में अपेक्षाकृत कमजोर मानी जाती हैं।
एक-दूसरे के खिलाफ खेलेंगी टॉप टीमें
इसमें बांग्लादेश और वेस्टइंडीज जैसी टीमें शामिल हो सकती हैं, जिन्हें हाल के दिनों में टेस्ट क्रिकेट में कुछ खास सफलता नहीं मिली है। इस फॉर्मेट में टॉप टीमें एक दूसरे के खिलाफ प्रतिस्पर्धा करेंगी, जबकि निचले स्तर की टीमें केवल अपने डिवीजन तक ही सीमित रहेंगी। इस बात की कोई पुष्टि नहीं है कि इस सिस्टम में प्रमोशन और टीमों के बाहर होने का प्रावधान होगा या नहीं।
यह भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया में फंसी टीम इंडिया, 3 दिन में सिडनी टेस्ट खत्म होने पर भारत वापसी में हो रही देरी
संबंधित खबरें
हैगली ओवल में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाजों का होगा दबदबा
2 mins agoन्यूजीलैंड में कैसा है टीम इंडिया का T20I रिकॉर्ड? जानें किसका पलड़ा भारी
12 mins agoIND vs NZ: रोहित शर्मा ने शुरू की न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज की तैयारी
47 mins agoडेल स्टेन से आगे निकले कगिसो रबाडा, होम ग्राउंड पर हासिल की बड़ी उपलब्धि
59 mins agoरणजी ट्रॉफी में दिखा मोहम्मद सिराज की कप्तानी का जलवा
1 hr agoBGT से पहले ऑस्ट्रेलिया की हालत खराब, साउथ अफ्रीका के सामने 99 रन पर सिमटी
1 hr agoटेस्ट क्रिकेट में स्टीव स्मिथ का ऐतिहासिक मुकाम, सचिन की लिस्ट में एंट्री
2 hrs agoसुनील गावस्कर ने बताया कैसे न्यूजीलैंड में टेस्ट सीरीज जीतेगी टीम इंडिया?
2 hrs ago7 या 8 नहीं, इतने बजे शुरू होगा IND vs NZ पहला टी20I मुकाबला
2 hrs agoIND vs NZ: पहले T20I में ईशान किशन रच सकते हैं इतिहास
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines