IPL 2025 के बीच ICC Rankings में भारतीय गेंदबाजों को हुआ तगड़ा नुकसान, कीवी गेंदबाज ने लगाई लंबी छलांग

ICC Rankings: आईसीसी टी-20 बॉलिंग रैंकिंग में बड़ा बदलाव हुआ है। 2 भारतीय गेंदबाजों को तगड़ा नुकसान हुआ है, जबकि कीवी टीम के खिलाड़ी को 7 पायदान का फायदा हुआ है।

team india - 2025-03-26T173508.151

ICC Rankings: भारत में इंडियन प्रीमियर लीग का आयोजन हो रहा है। दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग में विश्व भर के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। आईपीएल के दौरान आईसीसी ने 26 मार्च को नई रैंकिंग का ऐलान किया, जिसमें भारतीय गेंदबाजों को टी-20 रैंकिंग में तगड़ा नुकसान हुआ है। वहीं न्यूजीलैंड के गेंदबाज जैकब डफी को तगड़ा फायदा हुआ है। डफी ने पाकिस्तान के खिलाफ 5 मैचों की खेली गई टी-20 सीरीज में कमाल का प्रदर्शन किया था। 30 वर्षीय गेंदबाज ने 13 विकेट झटके थे। अब उनको आईसीसी की ओर से इनाम मिला है।

विज्ञापन

आईसीसी ने जारी की नई रैंकिंग

आईसीसी टी-20 बॉलिंग रैंकिंग में दो भारतीय गेंदबाजों को नुकसान हुआ है। रवि बिश्नोई सातवें स्थान से छठे स्थान पर खिसक गए हैं। उन्हें 1 पायदान का फायदा हुआ है। वहीं अर्शदीप सिंह को भी 1 पायदान का नुकसान हुआ है। वह नौवें स्थान से दसवें स्थान पर चले गए हैं। अर्शदीप टॉप 10 से बाहर होने की कागार पर हैं। हालांकि न्यूजीलैंड के गेंदबाज जैकब डफी को 7 पायदान का फायदा हुआ है। वह 694 रेटिंग पॉइंट्स के साथ पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

क्या श्रेयस अय्यर सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट वापस हासिल करने में सफल रहेंगे?

विज्ञापन

ऐसा है टॉप 5 का हाल

आईसीसी टी-20 बॉलिंग रैंकिंग में अकिल होसेन 707 रेटिंग पॉइंट के साथ नंबर 1 पर विराजमान हैं, जबकि दूसरे नंबर पर वरुण चक्रवर्ती का कब्जा है। उनके पास 706 रेटिंग पॉइंट हैं। तीसरे नंबर पर आदिल रशीद 705 अंक के साथ विराजमान हैं। चौथे नंबर पर श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा 700 रेटिंग के साथ बने हुए हैं। वहीं 694-694 अंक के साथ एडम जंपा और जैकब डफी पांचवें स्थान पर काबिज हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ