Arshad Nadeem Record Paris Olympics: पाकिस्तान के एथलीट अरशद नदीम ने पेरिस ओलंपिक में वो कारनामा किया, जिसकी शायद किसी को उम्मीद नहीं थी। जैवलिन थ्रो के फाइनल में अपने पहले प्रयास में नर्वस नजर आ रहे अरशद ने अपने दूसरे प्रयास में ऐसा भाला फेंका कि एक के बाद एक सब रिकॉर्ड ध्वस्त होते चले गए। अरशद ने 92.97 मीटर का निशान पार कर ओलंपिक रिकॉर्ड तोड़ डाला। वह इसी के साथ नंबर-1 पर काबिज हो गए। अरशद ने पाकिस्तान के लिए पहला व्यक्तिगत गोल्ड जीतकर इतिहास रचा। उन्होंने इस थ्रो के साथ गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा को पीछे छोड़ दिया। नीरज 89.45 मीटर के थ्रो के साथ दूसरे स्थान पर रहे। उन्होंने सिल्वर जीता। ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स ने 88.54 मीटर के थ्रो के साथ तीसरे स्थान पर रहे। उन्होंने ब्रॉन्ज पर कब्जा जमाया।
अरशद ने 32 साल बाद पाकिस्तान के लिए जीता मेडल
अरशद नदीम ने पाकिस्तान के लिए पहला इंडिविजुअल गोल्ड जीता है। वह पाकिस्तान के लिए 32 साल बाद मेडल लेकर आएंगे। उन्होंने पाकिस्तान के लिए 40 साल बाद गोल्ड भी जीता है। पाकिस्तान ने ओलंपिक में अंतिम गोल्ड मेडल 1984 और लास्ट मेडल 1992 में हासिल किया था। जिसे हॉकी टीम ने जीता था। पाकिस्तान ने अब तक हॉकी में ही सबसे ज्यादा ओलंपिक मेडल जीते हैं। पाकिस्तान के पास 8 ओलंपिक मेडल हैं। इससे पहले रेसलिंग में मोहम्मद बशीर 1960 रोम में और बॉक्सिंग में हुसैन शाह 1988 सियोल में ब्रॉन्ज मेडल जीत चुके हैं। अब अरशद गोल्ड जीतने वाले पाकिस्तान के पहले एथलीट बन गए हैं।
ये भी पढ़ें: Paris Olympics Wrestling: 1.14 मिनट में खत्म हो गया सेमीफाइनल! अब ब्रॉन्ज के लिए उतरेंगे अमन
आखिरी प्रयास में भी किया कमाल
अरशद नदीम ने अपने आखिरी प्रयास में भी धमाकेदार प्रदर्शन किया। उन्होंने आखिरी प्रयास में भी 90 मीटर का निशान पार किया। उन्होंने 91.79 का थ्रो कर दुनिया को अपना हुनर दिखाया। बता दें कि अरशद नदीम नीरज चोपड़ा के दोस्त हैं। वह नीरज के साथ कई बार पोडियम फिनिश कर चुके हैं। हालांकि टोक्यो ओलंपिक में अरशद नाकामयाब रहे थे। अरशद टोक्यो में 84.62 मीटर के थ्रो के साथ पांचवें स्थान पर थे, लेकिन इस बार उन्होंने ऐसा प्रदर्शन किया कि एक के बाद एक सब रिकॉर्ड टूट गए।
ये भी पढ़ें: गोलकीपर नहीं होपकीपर! पीआर श्रीजेश ने स्पेन को कैसे किया तहस-नहस? देखें भारतीय चट्टान के ये शानदार डिफेंस
तोड़ा ये ओलंपिक रिकॉर्ड
अरशद नदीम ने पेरिस ओलंपिक में नॉर्वे के भाला फेंक खिलाड़ी थॉर्किल्डसेन एंड्रियास का रिकॉर्ड तोड़ा। जिन्होंने 2008 के बीजिंग ओलंपिक में 90. 57 मीटर की दूरी पर जैवलिन फेंका था। अरशद ने अब 92.97 के साथ नया ओलंपिक रिकॉर्ड बना दिया है।
संबंधित खबरें
WPL Auction: किस खिलाड़ी को मिले कितने रुपये? सोफी मॉलिनक्स पर बरसे पैसे
44 mins agoस्मृति मंधाना की कप्तानी में भारत ने जिम्बाब्वे का किया सूपड़ा साफ
1 hr agoनाथन लायन के सामने लहराया सैंडपेपर, फैंस ने याद दिलाया पुराना कांड
1 hr agoइंग्लैंड के दिग्गज जेम्स एंडरसन की इटली क्रिकेट में एंट्री
2 hrs agoभारत को लगा बड़ा झटका, प्रसिद्ध कृष्णा न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से हुए बाहर
2 hrs agoभारत सीरीज से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की रिकॉर्ड कमाई
2 hrs agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
3 hrs ago20 साल की वैष्णवी ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं दूसरी युवा भारतीय
3 hrs ago‘ठंडा पानी मत पीना बेटा’, वैभव को महिला फैन ने क्यों दी ऐसी सलाह?
3 hrs agoवैभव सूर्यवंशी की ICC T20I रैंकिंग में तूफानी छलांग, टॉप-50 में मारी एंट्री
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines