---विज्ञापन---

खेल angle-right

अरशद नदीम के गाला डिनर पर विवाद, पाकिस्तान सरकार ने खिलाड़ियों की उतारी इज्जत

Arshad Nadeem Gala Dinner Controversy: पाकिस्तान के गोल्ड मेडलिस्ट ओलंपियन अरशद नदीम को लेकर एक के बाद एक विवाद सामने आ रहे हैं। पाकिस्तान सरकार ने उनके सम्मान में आयोजित एक कार्यक्रम में दूसरे खिलाड़ियों की इज्जत मिट्टी में मिला दी। आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है...

---विज्ञापन---

Arshad Nadeem Gala Dinner Controversy: पाकिस्तान के स्टार जैवलिन थ्रोअर अरशद नदीम पेरिस ओलंपिक से गोल्ड मेडल लेकर घर आ चुके हैं। स्टार खिलाड़ी का जगह-जगह स्वागत हो रहा है। उन्हें कई महंगे गिफ्ट भी दिए जा रहे हैं। पाकिस्तान सरकार भी उन्हें सम्मानित कर रही है, लेकिन अरशद से जुड़े कई विवाद भी सामने आ रहे हैं। उन्हें हाल ही में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी हारिस डार के साथ देखा गया। अब उनके गाला डिनर पर पाकिस्तान के खेल जगत में विवाद हो गया है।

लास्ट मिनट पर किया मना

दरअसल, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अरशद के लिए डिनर होस्ट करने का फैसला लिया है, लेकिन हॉकी के कई खिलाड़ियों ने इस बात पर आपत्ति जताई है कि लास्ट मिनट पर उनके इन्विटेशन कैंसल कर दिए गए। हॉकी खिलाड़ियों का कहना है कि सरकार ने इसके पीछे की वजह गेस्ट के मैनेजमेंट से जुड़ी समस्या बताई है।

---विज्ञापन---

वापस ले लिए गए इन्विटेशन

पूर्व ओलंपियन और हॉकी खिलाड़ियों के फोरम के प्रमुख राव सलीम नाजिम ने इस मामले का खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि पीएम हाउस ने कई दिग्गज हॉकी खिलाड़ियों को निमंत्रण भेजा था। सभी को इसके लिए मेल भी मिले, लेकिन आखिरी वक्त में हमें पीएम सचिवालय से मैसेज मिला कि मेहमानों की संख्या को एडजस्ट करने में मुश्किल हो रही थी। ऐसे में इन्विटेशन वापस ले लिए गए।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: अरशद नदीम ने फेंका 92 मीटर का थ्रो तो क्या सोच रहे थे नीरज चोपड़ा, किया बड़ा खुलासा

खिलाड़ियों के अपमान का आराेप

इस मामले के बाद कई खिलाड़ी भड़क गए हैं। राव ने कहा कि इससे पाकिस्तान के अंदर हमारा सम्मान कम हो रहा है। उन्होंने कहा कि गोल्ड मेडलिस्ट का सम्मान करना सही है, लेकिन ओलंपिक पदक जीतने वाले दूसरे खिलाड़ियों का अपमान नहीं किया जा सकता। उन्होंने सरकार से सवाल करते हुए पूछा- क्या आप इस तरह से खिलाड़ियों के प्रति सम्मान दिखाते हैं, जिन्होंने देश के लिए एक नहीं, बल्कि कई ओलंपिक पदक जीते हैं। पाकिस्तान ने आखिरी ओलंपिक गोल्ड मेडल 1983 में जीता था। इसे हॉकी टीम ने हासिल किया था। जबकि 1992 में हॉकी में कांस्य पदक जीता था। यह देश का आखिरी समर ओलंपिक मेडल था।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: ‘5-6 एकड़ जमीन देते, भैंसा कौन देता है..’ अरशद नदीम ने ससुर को किया ‘ट्रोल’

अरशद नदीम ने बनाया था ओलंपिक रिकॉर्ड 

आपको बता दें कि अरशद नदीम ने पेरिस ओलंपिक में गोल्ड जीतने के साथ जैवलिन थ्रो का नया ओलंपिक रिकॉर्ड भी बनाया। उन्होंने 92.97 मीटर का भाला फेंक ये कीर्तिमान स्थापित किया। इस प्रतियोगिता में भारत के स्टार ओलंपियन नीरज चोपड़ा 89.45 मीटर के थ्रो के साथ दूसरे स्थान पर रहे। अरशद और नीरज एक-दूसरे के अच्छे दोस्त माने जाते हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- ‘वो मर सकती थी..’ विनेश फोगाट को लेकर कोच का दिल दहलाने वाला खुलासा

First published on: Aug 17, 2024 07:14 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola