Arjun Tendulkar: मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के लाल अर्जुन तेंदुलकर एक बार फिर से सुर्खियों में हैं, जहां उन्होंने डॉ. (कैप्टन) के थिमप्पैया स्मारक टूर्नामेंट में गेंदबाजी से कहर बरपाते हुए अपनी टीम को जीत दिलाई है। यहां अर्जुन ने अपनी बॉलिंग के दम पर गोवा सीए एलेवन को पारी और 189 रन से बड़ी जीत दिलाने में मदद की। उन्होंने केएससीए (कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ) आमंत्रण टूर्नामेंट में मेजबान कर्नाटक के खिलाफ दोनों पारियों में मिलाकर नौ विकेट झटके। केएससीए इलेवन की टीम में निकिन जोश और विकेटकीपर शरत श्रीनिवास के अलावा सभी खिलाड़ी अंडर 19 और अंडर 23 टीम के थे।
सिर्फ 103 रनों पर सिमटी कर्नाटक की पहली पारी
अर्जुन ने इस मैच की पहली पारी में कर्नाटक के खिलाफ 13 ओवर में 41 रन देकर पांच विकेट झटक लिए। अर्जुन ने यहां स्मारन आर को भी आउट किया, जिन्होंने अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए। कर्नाटक की पहली पारी के जवाब में गोवा ने अभिनव तेजराना के शतक के दम पर 413 रन बनाए। केएससीए इलेवन का हाल दूसरी पारी में भी पहली पारी जैसा ही रहा, जहां टीम 30.4 ओवरों में 121 रनों पर ऑलआउट हो गई।
ये भी पढ़ें: बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक, विनेश फोगाट… कितनी संपत्ति के मालिक हैं ये तीनों, जानें कौन है सबसे ज्यादा अमीर?
दूसरी पारी में भी अर्जुन ने धारदार गेंदबाजी करते हुए 13.3 ओवरों में 46 रन देकर चार विकेट अपने नाम किए। इस तरह से उन्होंने मैच में कुल नौ विकेट झटके। बता दें कि अगले सप्ताह 25 साल के होने जा रहे तेंदुलकर ने अब तक सीनियर लेवल पर तीनों फॉर्मेट में 49 मैच खेले हैं और 68 विकेट झटके हैं। उन्होंने 13 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं और 21 विकेट लिए हैं।
अर्जुन को लेकर वायरल हुआ था योगराज का बयान
अर्जुन को लेकर हाल ही में युवराज सिंह के पिता का बयान चर्चा में रहा था, जहां उन्होंने अर्जुन को कोयला कहा था। उन्होंने अर्जुन को लेकर कहा था, ‘क्या आपने कोयले की खान में हीरा देखा है। अर्जुन कोयला ही है। किसी अच्छे तराशने वाले के हाथ में डालो तो वह चमक कर दुनिया के लिए कोहिनूर बन जाता है, लेकिन अगर वही हीरा किसी ऐसे इंसान के हाथ में चला जाए जो उसकी कद्र ना जाने, तो वह उसे बर्बाद कर देता है।’
ये भी पढ़ें: 19 सितंबर से शुरू होगा भारत-बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट, जानें कहां फ्री में देख सकेंगे मुकाबला
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
4 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
5 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
5 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
6 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
7 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
7 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
8 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
8 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
8 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines