Kuldeep Vedwan Jailed 5 Years: भारत जैसे देश में जहां गुरु को भगवान का दर्जा दिया जाता है और शिष्य उस पर आंख बंद करके भरोसा करता है, अगर वही गुरु रक्षक की जगह भक्षक बन जाए तो यह सिर्फ एक अपराध नहीं, बल्कि पूरे समाज के विश्वास को तोड़ने वाली घटना बन जाती है. ऐसा ही शर्मसार करने वाले मामला भारतीय तीरंदाजी में सामने आया है.
हरियाणा के सोनीपत के एक फास्ट ट्रेक स्पेशल कोर्ट ने नेशनल लेवल के आर्चरी कोच कुलदीप वेदवान को एक नाबालिग खिलाड़ी के साथ शारीरिक शोषण के मामले में दोषी ठहराते हुए 5 साल की जेल की कड़ी सजा सुनाई है. इसके साथ ही अदालत ने उन पर 15 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है.
कुलदीप वेदवान POCSO एक्ट के तहत दोषी करार
कुलदीप वेदवान को POCSO एक्ट के तहत दोषी पाया गया है. कोर्ट ने आरोपी को POCSO एक्ट की धाराओं 10 और 12 के तहत दोषी माना. दरअसल, यह मामला साल 2023 में सोनीपत स्थित स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) सेंटर में आयोजित यूथ चैंपियनशिप ट्रायल्स के दौरान सामने आया था. ट्रायल्स में जम्मू-कश्मीर की एक नाबालिग आर्चर भी हिस्सा लेने पहुंची थी, जो श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के कटरा स्टेडियम में प्रशिक्षण ले रही थी.
पीड़िता ने आरोप लगाया कि ट्रायल्स के दौरान तड़के करीब 4 बजे कुलदीप वेदवान उसके कमरे में घुस आए और उसके साथ गलत हरकत करने की कोशिश की. खिलाड़ी ने करीब 15-20 मिनट तक विरोध किया और किसी तरह वहां से बचकर निकल पाई और बाद में दूसरी महिला खिलाड़ियों की मदद से खुद को सुरक्षित किया.
ये भी पढ़ें- KKR से MI की हार के बाद रिंकू सिंह ने कप्तान हार्दिक का बल्ला किया चोरी! वायरल वीडियो में हक्के-बक्के दिखे पांड्या
पीड़िता ने लगाए कई गंभीर आरोप
पीड़िता के अनुसार घटना के बाद कोच ने माफी मांगते हुए उसे किसी को कुछ न बताने के लिए कहा. उसने आरोप लगाया कि कुलदीप वेदवान ने यह भी कहा कि अगर मामला बाहर गया तो उनका करियर खत्म हो जाएगा. खिलाड़ी ने यह भी दावा किया कि होटल में कोच ने उसे बड़े खिलाड़ी बनाने का लालच देकर अपनी बात मानने का दबाव बनाया था.
इसके बाद नाबालिग खिलाड़ी ने पूरी घटना अपने परिवार को बताई. परिवार ने इसकी शिकायत श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड से की, जिसके बाद जांच के लिए एक कमेटी बनाई गई. कमेटी की सलाह पर परिवार ने सोनीपत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. मामले की जांच महिला पुलिस अधिकारियों ने की और अब अदालत ने आरोपी को दोषी मानते हुए सजा सुना दी है. गौरतलब है कि वेदवान ने अपनी कोचिंग में कई खिलाड़ियों को चैंपियन बनाया है और एक अच्छे कोच माने जाते थे, लेकिन वो ऐसी हरकत करेंगे किसी ने सोचा नहीं था.
ये भी पढ़ें- GT vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स को लगा तगड़ा झटका, संजू सैमसन ने चोट के चलते बीच मैच छोड़ा मैदान
संबंधित खबरें
कब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
21 mins agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
49 mins agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
1 hr agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
1 hr agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
2 hrs agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
2 hrs agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
3 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines