साल 2024 में दुनिया के इन 4 दिग्गजों ने क्रिकेट को कहा अलविदा, फैंस नहीं भूलेंगे योगदान

R Ashwin: आर अश्विन के अलावा दुनिया के 3 दिग्गज खिलाड़ियो ने क्रिकेट को अलविदा कह दिया है।

Team India (13)

R Ashwin: साल 2024 का समापन होने जा रहा है। अब तक दुनिया के 4 दिग्गज खिलाड़ियों ने क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है, जहां पर 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। तीसरे मैच के बाद आर अश्विन ने इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया। अश्विन के अलावा दुनिया के 3 दिग्गज खिलाड़ियों ने इस साल संन्यास ले लिया है। इन खिलाड़ियों ने खासकर टेस्ट में अपना झंडा गाड़ा है।

विज्ञापन

जेम्स एंडरसन

साल 2024 में इंग्लैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने संन्यास का ऐलान किया। उन्होंने मई 2024 में संन्यास की घोषणा की, जबकि आखिरी टेस्ट मैच उन्होंने जुलाई में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला। इससे पहले साल 2009 में एंडरसन ने अपना आखिरी टी-20 मैच खेला था। इसके अलावा इस खिलाड़ी ने साल 2015 में अपना आखिरी वनडे मैच खेला। हालांकि साल 2024 में एंडरसन के करियर का अंत हो गया। जेम्स एंडरसन ने 188 टेस्ट मैच में 704 विकेट अपने नाम किए हैं।

विज्ञापन

डेविड वॉर्नर

तीनों ही फॉर्मेट में ऑस्ट्रेलिया के लिए कमाल की बल्लेबाजी करने वाले डेविड वॉर्नर ने साल 2023 में संन्यास की घोषणा की और कहा था कि वह अपना आखिरी टेस्ट मैच पाकिस्तान के खिलाफ जनवरी 2024 में खेलेंगे। उन्होंने साल 2024 में अपना आखिरी टेस्ट मैच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला। वहीं वनडे विश्व कप 2023 में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए आखिरी वनडे मैच खेला। वॉर्नर ने अपने टेस्ट करियर में 112 टेस्ट मैच में 44.59 की औसत के साथ 8786 रन बनाए हैं।

डीन एल्गर

साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान डीन एल्गर ने भी साल 2024 की शुरुआत में संन्यास लेने का फैसला किया था। उन्होंने भारत के खिलाफ अपना आखिरी टेस्ट मैच खेला। एल्गर का भी शुमार साउथ अफ्रीका के दिग्गज खिलाड़ियों में किया जाता है। उन्होंने 86 टेस्ट मैच में 37.92 की औसत के साथ 5357 रनों को अपने नाम किया है। वहीं 8 वनडे मैच में एल्गर ने 104 रन बनाए हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ