हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

क‍िसी ने आंख गंवाई तो कोई महीनों रहा ब‍िस्‍तर पर, मुशीर से पहले ये 5 क्रि‍केटर भी हुए भयानक एक्‍सीडेंट के श‍िकार

Musheer Khan Car Accidents: मुशीर खान के अलावा इन 5 खिलाड़ियों का कार एक्सीडेंट हो चुका है। लिस्ट में कई भारतीय खिलाड़ियों के अलावा श्रीलंकाई खिलाड़ियों का नाम भी शामिल है।

विज्ञापन

Musheer Khan: सरफराज खान के भाई मुशीर खान का 27 सितंबर की रात में कार एक्सीडेंट हुआ था। वह आजमगढ़ से लखनऊ जा रहे थे। इस दौरान उनकी कार डिवाइडर से टकराई और उनका भयानक एक्सीडेंट हो गया। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार मुशीर की गर्दन में चोट लगी है। उन्हें 16 सप्ताह के लिए क्रिकेट से दूर होना पड़ेगा। हालांकि सिर्फ मुशीर खान ही नहीं बल्कि कुल 5 खिलाड़ी कार दुर्घटना के शिकार हुए हैं। लिस्ट में कई भारतीय खिलाड़ियों का नाम शामिल है।

मोहम्मद शमी

विश्व कप 2023 में अपने प्रदर्शन से धमाल मचाने वाले मोहम्मद शमी का साल 2018 में रोड एक्सीडेंट हुआ था। शमी देहरादून से दिल्ली आ रहे थे। इस चोट में शमी की दाहिने आंख के ऊपर चोट लगी थी। इस हादसे के बाद शमी को टांके भी लगे थे। हालांकि चोट के बाद शमी ने क्रिकेट के मैदान पर शानदार वापसी की थी। फिलहाल शमी अपनी चोट के कारण टीम इंडिया से दूर हैं। लगभग 1 साल से टीम से दूर चल रहे शमी न्यूजीलैंड के खिलाफ वापसी करने के लिए तैयार हैं।

कौशल लोकुराच्ची

साल 2003 में श्रीलंका के फिरकी गेंदबाज कौशल लोकुराच्ची का रोड एक्सीडेंट हो गया था। इस हादसे में कौशल के कंधे पर चोट लगी थी। इस हादसे में एक महिला की मौत हो चुकी थी। इस दुर्घटना के बाद श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने कौशल को सजा देते हुए उन्हें सस्पेंड कर दिया था। हालांकि बाद में फिरकी गेंदबाज ने शानदार वापसी की और साल 2012 में अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला था।

विज्ञापन

मंसूर अली खान पटौदी

पूर्व भारतीय कप्तान मंसूर अली खान पटौदी का 20 साल की उम्र में भयानक एक्सींडेट हो गया था। इस हादसे में कप्तान की दाईं आंख खराब हो गई थी। हालांकि मंसूर ने अपनी इस चोट को कमजोरी नहीं बनाई। उन्होंने भारतीय टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया।

ऋषभ पंत

30 दिसंबर 2022 को भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत भयानक सड़क दुर्घटना का शिकार बने थे। इस हादसे में पंत को गंभीर चोट लगी थी। वह दिल्ली से अपने घर उत्तराखंड जा रहे थे। उनकी कार इस दौरान डिवाइडर से टकरा गई थी। हालांकि 14 महीनों तक क्रिकेट से दूर रहने के बाद उन्होंने शानदार वापसी की थी। भारत और बांग्लादेश के बीच खेली जा रही सीरीज में पंत ने पहले मैच में शतक भी जमाया था।

विज्ञापन

सुनील गावस्कर

पूर्व भारतीय बल्लेबाज सुनील गावस्कर का भी इस लिस्ट में नाम शामिल है। उनका साल 2014 में कार एक्सीडेंट हुआ था। गावस्कर का ये एक्सीडेंट मैनचेस्टर में हुआ था, जब वह लंदन के लिए जा रहे थे। हालांकि इस हादसे में गावस्कर को ज्यादा चोट नहीं लगी थी।

यह भी पढ़ें: Video: ‘हेड कोच गैरी कर्स्टन से जल्द ही छीन जाएगा उनका पद’, पूर्व पाकिस्तानी दिग्गज ने किया बड़ा दावा

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola