Rocky Flintoff: इंग्लैंड में वनडे कप का आयोजन हो रहा है. 11 अगस्त को लंकाशायर और समरसेट के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. इस मैच में लंकाशायर ने पहले बल्लेबाजी की और विशाल स्कोर बना दिया. टीम ने कुल 443 रन बना दिए. इसकी वजह एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी फ्लिंटॉफ बने. उन्होंने धांसू शतकीय पारी खेलकर कमाल कर दिया और विरोधी गेंदबाजों के होश उड़ा दिए. इस मैच में उन्होंने टी-20 अंदाज में बल्लेबाजी की.
रॉकी फ्लिंटॉफ का कमाल
नंबर 5 पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरे रॉकी फ्लिंटॉफ ने कमाल की बल्लेबाजी की और शुरू से ही आक्रामक रवैया अपनाए रखा. उन्होंने समरसेट के लगभग सभी गेंदबाजों के सामने खुलकर बल्लेबाजी की और 76 गेंदों में 123 रनों की पारी खेल दी. अपनी पारी के दौरान उन्होंने 10 चौके और 7 छक्के लगाए. उनका स्ट्राइक रेट 161.84 का रहा.
रॉकी के अलावा इस मैच में लंकाशायर के सलामी बल्लेबाज कीटन जेनिंग्स ने कमाल का प्रदर्शन किया. उन्होंने 127 गेंदों में 156 रनों की शानदार पारी खेली. इसके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज मैट्टी हर्स्ट ने 44 गेंदों में 47 रनों का योगदान दिया था. वहीं अंत में हैरी सिंह ने नाबाद 10 गेंदों में 32 रनों की पारी खेली. इस तरह लंका शायर ने 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 443 रन बनाए.
IND vs SL: सरफराज खान या ध्रुव जुरेल? पहले टेस्ट में किसे मिलेगा मौका
कौन हैं रॉकी फ्लिंटॉफ?
रॉकी फ्लिंटॉफ 18 साल के हैं. उनका जन्म साल 2008 में हुआ था. अब तक उन्होंने 15 फर्स्ट क्लास मैच में 137 रन बनाए हैं, जबकि 14 लिस्ट A मैच में उन्होंने 350 रन बनाए हैं. उनके पिता एंड्रयू फ्लिंटॉफ ने इंग्लैंड के लिए 79 टेस्ट मैच में 3845 रन बनाने के अलावा 226 विकेट लिए हैं, जबकि 141 वनडे मैच में उन्होंने 3394 रन बनाने के अलावा 169 विकेट लिए हैं. वहीं, 7 टी-20 मैच में उन्होंने 76 रन बनाने के अलावा 5 विकेट भी चटकाए हैं. इंग्लैंड के लिए उन्होंने आखिरी मैच साल 2009 में खेला था.
ये भी पढ़ें: हार्दिक पांड्या को खुद शाहरुख खान ने फोन लगाया! IPL 2027 से पहले मिला KKR से ट्रेड ऑफर
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
3 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
4 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
4 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
5 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
5 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
6 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
7 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
8 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
8 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines