फॉर्मूला-1 और मेसी की 10 करोड़ की घड़ी का क्या है रिश्ता? जानिए अनंत अंबानी की इस गिफ्टेड वॉच की खास बातें

Lionel Messi in Vantara: अनंत अंबानी के मेहमान बने लियोनेल मेसी को जो घड़ी गिफ्ट की है, उसकी कीमत 10 करोड़ रुपये बताई जा रही है, आखिर इस घड़ी में ऐसा क्या है, जिसके कारण इस प्राइस इतनी हाई है.

Lionel Messi 10 Crore Watch

Lionel Messi 10 Crore Watch

Lionel Messi 10 Crore Watch: फुटबॉल सुपरस्टार लियोनेल जब भारत के दौरे पर आए, तब उन्होंने आखिर में वंतारा भी विजिट किया. तब अनंत अंबानी ने उन्हें बेहर रेयर रिचर्ड मिले आरएम 003-वी2 टूरबिलन (Richard Mille RM 003-V2 Tourbillon) घड़ी गिफ्ट की. ये एक लिमिटेड एडिशन वॉच है, जिसकी कीमत 1.1 मिलियन यूएस डॉलर (तकरीबन 10 करोड़ रुपये) है. कहा जाता है कि दुनिया में इस घड़ी के महज 12 पीस मौजूद हैं. मुकेश अंबानी के बेटे खुद भी रिचर्ड मिल की सबसे एक्सक्लूसिव घड़ियों में से एक, पीस यूनिक आरएम 056 सैफायर टूरबिलन (Piece Unique RM 056 Sapphire Tourbillon) पहने हुए थे.

विज्ञापन

मेसी की घड़ी की डिटेल

इस घड़ी में आवर, मिनट, एक डुअल टाइम जोन इंडिकेटर, एक फंक्शन सेलेक्टर, पावर-रिजर्व और टॉर्क इंडिकेटर के साथ एक मैनुअल-वाइंडिंग टूरबिलन मूवमेंट है, साथ ही एक ब्लैक कार्बन केस, एक स्केलेटन डायल और एक टाइटेनियम बेसप्लेट भी है. इसमें कार्बन थिन प्लाई टेक्नोलॉजी से बना 38 मिलिमीटर का तीन-हिस्सों वाला केस है, ये एक ऐसा मटीरियल है जिसे शुरू में एयरोस्पेस और फॉर्मूला 1 रेसिंग के लिए डेवलप किया गया था.

विज्ञापन

RM 003 ने RM 002 के बाद अगला कदम बढ़ाया, जिसमें टूरबिलन मूवमेंट में दूसरा टाइम जोन जोड़ा गया. इसकी इनोवेटिव सैफायर डिस्क ने 3 बजे सफेद हिस्से पर ब्लैक आवर्स के अंकों को ब्राइट दिखाया. ये कॉन्सेप्ट बाद में रिचर्ड मिल के दूसरे मॉडल्स में भी आया, जिसमें 9 बजे एक पुशर के जरिए टाइम जोन को एडजस्ट किया जा सकता था.

विज्ञापन

ग्रैविटी का नहीं पड़ता ज्यादा असर

इसके अलावा, टूरबिलन मूवमेंट को घड़ी की एक्युरेसी पर ग्रैविटी के इफेक्ट को कम करने के लिए डिजाइन किया गया है. मैनुअल-वाइंडिंग मूवमेंट में मेनस्प्रिंग टेंशन को मॉनिटर करने के लिए 1 और 2 बजे के बीच एक टॉर्क इंडिकेटर और 10:30 बजे एक पावर-रिजर्व इंडिकेटर शामिल है जो 70 घंटे तक दिखाता है. कार के गियरबॉक्स की तरह, घड़ी के क्राउन में एक पुशर पहनने वाले को W (वाइंडिंग), N (न्यूट्रल) और H (हैंड-सेटिंग) मोड्स के बीच स्विच करने की फैसिलिटी देता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ