केएल राहुल और संजीव गोयनका विवाद पर अमित मिश्रा का बड़ा बयान, बताईं अनसुनी बातें

Amit Mishra On KL Rahul Sanjiv Goenka Controversy: लखनऊ सुपर जायंट्स के सीनियर खिलाड़ी अमित मिश्रा ने एक पॉडकास्ट के दौरान आईपीएल 2024 में हुए केएल राहुल और संजीव गोयंका के विवाद को लेकर बड़ा बयान दिया है।

Amit Mishra KL Rahul

Amit Mishra KL Rahul

Amit Mishra On KL Rahul Sanjiv Goenka Controversy: आईपीएल 2024 के दौरान एक मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स की हार के बाद केएल राहुल और संजीव गोयंका का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। इस वीडियो में संजीव गोयनका एलएसजी के कप्तान केएल राहुल पर भड़कते हुए दिखाई दिए थे। वहीं अब इस विवाद को लेकर टीम के खिलाड़ी अमित मिश्रा ने एक इंटरव्यू के दौरान अनसुनी बातें बताईं हैं।

विज्ञापन

पॉडकास्ट के दौरान अमित मिश्रा ने दिया बड़ा बयान

शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट पर बोलते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स के सीनियर खिलाड़ी अमित मिश्रा ने केएल राहुल और संजीव गोयंका के विवाद पर बातचीत करते हुए बताया कि ये इतना बड़ा मुद्दा नहीं था लेकिन मीडिया ने इसको बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया। संजीव गोयंका टीम की बेहद खराब गेंदबाजी से निराश थे।

विज्ञापन

उनका कहना था कि टीम को थोड़ा संघर्ष करना चाहिए था। मैच में ऐसा लग रहा था कि जैसे टीम ने पूरी तरह से आत्मसमर्पण कर दिया है। हम दो मैच लगातार बुरी तरह से हार गए थे, जो व्यक्ति टीम पर इतना पैसा लगाता है तो क्या वो नाराज नहीं होगा।

विज्ञापन

क्या केएल राहुल रहेंगे LSG के कप्तान?

आईपीएल 2024 में लखनऊ सुपर जायंट्स के खराब प्रदर्शन के बाद कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि आईपीएल 2025 के लिए एलएसजी केएल राहुल को रिटेन नहीं करेगी। जिसके बाद एलएसजी को आईपीएल के नए सीजन में एक नया कप्तान मिल सकता है। हालांकि इसको लेकर न तो टीम और न ही केएल राहुल की तरफ से कोई ऑफिशियल बयान सामने आया है। आईपीएल 2022 में केएल राहुल को लखनऊ सुपर जायंट्स का कप्तान बनाया गया था। पिछले तीन सालों से केएल टीम की कप्तानी कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ