हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

SL vs AUS: स्टीव स्मिथ का हैरतअंगेज कैच, 'भौचक्का' रह गया श्रीलंकाई कप्तान, वायरल हुआ वीडियो

Steven Smith: स्टीव स्मिथ ने श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में शानदार कैच लपक लिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

Steven Smith: श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला 6 फरवरी से गॉल में खेला जा रहा है। मैच के तीसरे दिन स्टीव स्मिथ का कैच चर्चा का विषय रहा। उन्होंने श्रीलंकाई कप्तान धनंजय डी सिल्वा का बेहतरीन कैच लपक लिया, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। स्मिथ ने हैरतअंगेज कैच पकड़ कर श्रीलंका को इस मैच में मुश्किल में डाल दिया है।

स्मिथ का दमदार कैच

दरअसल श्रीलंका दूसरी पारी में 39.4 ओवर के दौरान 29 रनों से पीछे थी। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पांचवीं विकेट की तलाश में थे। इस दौरान धनंजय डी सिल्वा 23 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे। लेकिन 39.5 ओवर में उन्होंने अपना फ्रंट फुट निकालकर डिफेंस करने का प्रयास किया। गेंद बल्ले का किनारा लेते हुए स्मिथ के हाथों में चली गई। स्मिथ की निगाह बॉल पर थी। ऐसे में उन्होंने आखिरी समय तक गेंद को देखा और शानदार कैच लपक लिया। आमतौर पर ऐसा कैच पकड़ना मुश्किल होता है। लेकिन स्मिथ ने ये कैच पकड़कर अपनी फुर्ती का परिचय दिया, जिसके बाद श्रीलंका को कप्तान के रूप में पांचवां झटका लगा। धनंजय को 46 गेंदों में 23 रन बनाकर पवेलियन लौटना पड़ा।

जीत की ओर बढ़ रही है ऑस्ट्रेलिया

श्रीलंका ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 97.4 ओवर में 257 रन बनाए थे, जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 106 ओवर में 414 रन बनाकर शानदार बढ़त हासिल की थी। वहीं तीसरी पारी में श्रीलंका 53.3 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 182 रन बना चुकी है। श्रीलंका 25 रनों की बढ़त हासिल कर चुकी है। फिलहाल मैच में ऑस्ट्रेलिया आगे है।

विज्ञापन

स्मिथ ने दूसरे दिन रचा था कीर्तिमान

स्टीव स्मिथ ने खेल के दूसरे दिन अपने टेस्ट करियर का 36वां शतक बनाया था। इस तरह उन्होंने एशियाई सरजमीं पर अपना 7वां शतक बनाया और एलन बॉर्डर का रिकॉर्ड तोड़ा था। एलन के नाम एशियाई सरजमीं पर टेस्ट प्रारूप में 6 शतक हैं। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में वह रिकी पोटिंग से केवल 5 शतक ही पीछे हैं।

ऑस्ट्रेलिया के लिए सर्वाधिक टेस्ट शतक

41: रिकी पोंटिंग (287 पारी)
36* स्टीव स्मिथ (206 पारी)
32: स्टीव वॉ (260 पारियां)
30 : मैथ्यू हेडन (184 पारी)
29 : डॉन ब्रैडमैन (80 पारी)

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: फॉर्मेट बदला, लेकिन रोहित का वही हाल, 7 गेंदों में खत्म हो गई पारी, कप्तान साहब फिर फ्लॉप

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola