Virat Kohli: इस साल टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास लेने वाले विराट कोहली को लेकर सोशल मीडिया पर इस बात की चर्चा जोरों पर है कि वह अगले साल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान के रूप में वापसी कर सकते हैं। कई रिपोर्ट्स इस बात की ओर इशारा कर रही हैं कि कोहली एक बार फिर टीम की कमान संभालेंगे और लीड करेंगे। अगर हम आईपीएल में कोहली की कप्तानी के समय को देखें तो उन्होंने 2013 से 2021 तक आरसीबी की कप्तानी की, जहां टीम चार बार प्लेऑफ में पहुंची। हालांकि अब वक्त ही बताएगा कि वो कप्तानी की जिम्मेदारी के लिए हां करेंगे या नहीं। अगर विराट कप्तानी के लिए मना करते हैं तो टीम ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या को कप्तानी सौंप सकती है।
ऐसा हम इसलिए बोल रहे हैं क्योंकि उनके लिए आईपीएल और घरेलू सर्किट में कप्तानी करना कोई नई बात नहीं है। वो पिछले साल लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेले थे और तब नियमित कप्तान केएल राहुल के ना खेलने पर उन्होंने ही एलएसजी की कप्तानी संभाली थी। क्रुणाल का घरेलू सर्किट में एक कप्तान के रूप में रिकॉर्ड भी शानदार है। इसको देखते हुए अगर आरसीबी अगले सीजन के लिए उन्हें कप्तान बनाती है तो किसी को भी हैरानी नहीं होनी चाहिए।
यह भी पढ़ें: IND vs AUS: बिना इस तेज गेंदबाज के भारत को खेलना होगा दूसरा टेस्ट, BCCI ने बताई वजह
क्रुणाल के लिए LSG ने नहीं किया RTM का इस्तेमाल
क्रुणाल को सोमवार 25 नवंबर को सऊदी अरब के जेद्दा में आयोजित हुए आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में आरसीबी ने खरीदा। आरसीबी ने राजस्थान रॉयल्स के साथ बोली लगाने की लड़ाई के बाद 5.75 करोड़ रुपये में क्रुणाल को हासिल किया, जबकि एलएसजी उनके लिए राइट टू मैच (आरटीएम) कार्ड का इस्तेमाल नहीं किया। क्रुणाल की यह तीसरी आईपीएल फ्रेंचाइजी है। इससे पहले वे मुंबई इंडियंस और एलएसजी के लिए खेल चुके हैं। हालांकि 2022 की नीलामी में एलएसजी द्वारा चुने जाने पर उन्हें जहां 8.25 करोड़ रुपये मिले थे, वहीं अब उनकी सैलरी में 2.5 करोड़ रुपये की कमी हो गई है।
ऐसा है उनका रिकॉर्ड
क्रुणाल ने अब तक 127 आईपीएल मैचों में हिस्सा लिया है, जिसमें उन्होंने 132.82 की स्ट्राइक रेट से 1,647 रन बनाए हैं और 7.36 की इकॉनमी रेट से 76 विकेट लिए हैं। कुल मिलाकर टी-20 में उन्होंने 200 मैच खेले हैं, जिसमें उनके बल्ले से 2,757 रन निकले हैं, जबकि उनके खाते में 139 विकेट दर्ज हैं।
यह भी पढ़ें: IND vs AUS: दूसरे टेस्ट में नंबर तीन पर शुभमन गिल नहीं तो कौन? इस खिलाड़ी का नाम सबसे आगे
संबंधित खबरें
IPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
3 mins agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
32 mins agoग्लेन मैक्सवेल ने आधी रात को क्यों लिया संन्यास? बताई वजह
44 mins agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
50 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
1 hr agoइतिहास रचने की दहलीज पर गिल, 105 रन बनाते ही नाम दर्ज होगा बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: ऑकलैंड में टीम इंडिया के लिए फील्डिंग बनी सबसे बड़ी चुनौती
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली सचिन के 9 बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज में रोहित शर्मा बना सकते हैं 5 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs agoचेन्नई सुपर किंग्स के उर्विल पटेल ने रणजी में दोहरा शतक मारकर रचा इतिहास
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines