Jacob Bethell Champions Trophy: पाकिस्तान में अब से एक सप्ताह बाद चैम्पियंस ट्रॉफी का आगाज हो जाएगा। इस टूर्नामेंट में इंग्लैंड खिताब जीतने की मजबूत दावेदारों में से एक हैं। हालांकि टीम को इस टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है, जहां युवा और होनहार ऑलराउंडर जैकब बेथेल चोट की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।
जैकब ने नागपुर में जड़ी थी फिफ्टी
जैकब बेथेल हैमस्ट्रिंग की चोट की वजह से भारत के खिलाफ तीसरे वनडे और फिर चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर रहेंगे। बेथेल ने सितंबर में इंग्लैंड के लिए डेब्यू किया था, लेकिन अपने खेल के दम पर उन्होंने कुछ ही समय में सभी को प्रभावित किया है। उन्होंने भारत के खिलाफ नागपुर में खेले गए पहले मैच में भी गजब खेल दिया, जहां उन्होंने मुश्किल परिस्थितियों में फिफ्टी जड़ी थी।
यह भी पढ़ें: Jasprit Bumrah की चोट पर आ गया बड़ा अपडेट, चैम्पियंस ट्रॉफी से पहले NCA में देंगे गुड न्यूज!
चार से छह सप्ताह तक क्रिकेट से दूर रहेंगे बेथेल
हालांकि मैच के बाद 21 साल के इस खिलाड़ी को बाएं पैर के ऊपरी हिस्से में दर्द महसूस हुआ, जिसके बाद उनका स्कैन हुआ। स्कैन में संदिग्ध चोट का पता चला, जिसकी वजह से ही इस युवा खिलाड़ी को अब चार से छह सप्ताह तक मैदान से बाहर रहना होगा।
बेथेल की जगह ले सकता है ये खिलाड़ी
बेथेल के बाहर होने के बाद अब इंग्लैंड की 15 सदस्यीय चैम्पियंस ट्रॉफी टीम में उनकी जगह टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज टॉम बैंटन को मौका मिल सकता है। बैंटन विकेटकीपिंग भी कर लेते हैं। उनको ही बेथेल की जगह भारत के खिलाफ तीसरे मैच के लिए टीम में शामिल किया गया है।
बेथेल को लेकर लेकर इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने कटक में दूसरे वनडे में अपनी टीम की चार विकेट से हार के बाद कि वो चैम्पियंस ट्रॉफी से बाहर हो गए है। उन्होंने कहा, ‘यह उसके लिए वाकई निराशाजनक है। यह शर्म की बात है कि चोट के कारण वह इस टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा।’
यह भी पढ़ें: IND vs ENG: दूसरे मैच में इंग्लैंड से कहां हुई बड़ी गलती? जोस बटलर ने दिया सटीक जवाब
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
24 mins agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
1 hr agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
1 hr agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
1 hr agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
2 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
3 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
3 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
3 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
4 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines