IND vs ENG: दूसरे मैच में इंग्लैंड से कहां हुई बड़ी गलती? जोस बटलर ने दिया सटीक जवाब

Jos Buttler: भारत ने इंग्लैंड को तीन मैचों की खेली जा रही वनडे सीरीज के दूसरे मैच में हरा दिया और सीरीज पर कब्जा भी जमाया। दूसरा मैच गंवाने के बाद जोस बटलर ने बताया कि आखिरकार इंग्लैंड को कैसे शिकस्त मिली।

Team India (16)

IND vs ENG: भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए दूसरे वनडे मैच में कमाल का प्रदर्शन किया। रोहित शर्मा की शतकीय पारी के दम पर भारत ने 4 विकेट से मुकाबला जीत लिया। इंग्लैंड को लगातार दूसरे वनडे मैच में हार का सामना करना पड़ा। मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस का हिस्सा बने जोस बटलर ने हार का कारण बताया है। उन्होंने बताया है कि आखिर इंग्लैंड से इस मैच में कहां गलती हुई?

जोस बटलर ने बताया हार का कारण

सीरीज हारने के बाद जोस बटलर ने कहा कि मुझे लगता है कि हमने बहुत कुछ शानदार किया। हम बल्ले से अच्छी स्थिति में आ गए थे। हमें लोअर मिडिल ऑर्डर में किसी ऐसे खिलाड़ी की जरूरत थी जो आगे बढ़कर हमें 350 के स्कोर तक ले जाता। हम बोर्ड पर रन बनाना चाहते थे, लेकिन यह थोड़ा धीमा पड़ गया और विपक्षी टीम ने भी अच्छा खेला। हमने पावरप्ले में शानदार खेल दिखाया। हमें किसी ऐसे खिलाड़ी की जरूरत थी जो आगे बढ़कर स्कोर को 330-350 के बीच ले जाता।

कप्तान जोस बटलर ने भी माना कि लोअर मिडिल ऑर्डर में इंग्लैंड के बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके। ऐसे में इंग्लैंड टीम विशाल स्कोर नहीं बना सकी।

ऐसा था मैच का हाल

कटक के बाराबती स्टेडियम में खेले गए दूसरे मैच में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 304/10 रन बनाए थे। इंग्लैंड की ओर से बेन डकेट और फिल साल्ट ने पहले विकेट के लिए 81 रनों की साझेदारी निभाई थी। साल्ट ने 26 रनों का योगदान दिया था, जबकि डकेट ने 65 रनों की पारी खेली थी। इसके बाद तीसरे नंबर पर जो रूट ने मोर्चा संभाला और 72 गेंदों में 69 रनों की पारी खेली थी। इसके अलावा लियाम लिविंगस्टोन ने 41 रन बनाए थे।

वहीं 305 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम की ओर से पहले विकेट के लिए रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने 119 रनों की साझेदारी निभाई। रोहित ने 90 गेंदों में 119 रन बनाए थे। उन्होंने इस दौरान 12 चौके के अलावा 7 छक्के अपने नाम किए। वहीं गिल ने भी 52 गेंदों में 60 रनों की पारी खेली थी। गिल ने लगातार बैक टू बैक अर्धशतक अपने नाम किया। वहीं चौथे नंबर श्रेयस अय्यर 47 गेंदों में 44 रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे। उनके अलावा अक्षर पटेल ने भी 43 गेंदों में 41 रनों की नाबाद पारी खेली। भारत ने 44.3 ओवर में 308 रन बनाकर मुकाबला 4 विकेट से जीत लिया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ