हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

MI ने 18 साल के अफगानी खिलाड़ी पर खेला बड़ा दांव, पानी की तरह बहाए पैसे

IPL 2025 Mega Auction: अल्लाह गजंफर को मुंबई इंडियंस ने अपने दल का हिस्सा बना लिया है। उनके ऊपर करोड़ों रुपये की बारिश हुई है।

विज्ञापन

IPL 2025 mega auction: आईपीएल 2025 ऑक्शन में खिलाड़ियों का बाजार सऊदी अरब में सज चुका है। 24 नवंबर को कई भारतीय खिलाड़ियों पर बोली लगी, जिसमें ऋषभ पंत को सबसे ज्यादा पैसे मिले। वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने। उन्हें एलएसजी ने अपने दल में 27 करोड़ रुपये में शामिल किया। हालांकि दूसरे दिन भी खिलाड़ियों की बोली लगाई जा रही है। मुंबई इंडियंस ने 18 साल के एक अफगानी खिलाड़ी पर पैसा बहाए हैं। इस खिलाड़ी ने हाल ही में शानदार प्रदर्शन किया था।

मुंबई ने बहाए पैसे!

मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2025 ऑक्शन में 18 साल के अफगानिस्तान के फिरकी गेंदबाज अल्लाह गजंफर पर बोली लगाई। गजंफर ऑफ स्पिन गेंदबाज हैं। उन्होंने हाल ही में कमाल का प्रदर्शन किया था। ऐसे में मुंबई ने उनके ऊपर बंपर बोली लगाई और 4.80 करोड़ रुपये में अपनी टीम का हिस्सा बना लिया। 18 साल के गजंफर पहली बार आईपीएल खेलेंगे।

विज्ञापन

बांग्लादेश के खिलाफ किया था शानदार प्रदर्शन

गजंफर ने हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में कमाल का प्रदर्शन किया था। उन्होंने 3 मैच में 8 विकेट अपने नाम किए थे। गजंफर ने पहले मैच में 6 विकेट लेकर तबाही मचाई थी। उन्होंने अब तक अफगानिस्तान के लिए 8 मैच में 12 विकेट अपने नाम किए हैं। हालांकि अब तक इस फिरकी गेंदबाज ने अफगान के लिए एक भी टी-20 मैच नहीं खेला है।

ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: अब फील्ड में कोहली का ‘विराट’ अग्रेशन, ट्रेविस हेड के विकेट पर ऐसे मनाया जशन

विज्ञापन

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola