Alexander Zverev Win French Open: फ्रेंच ओपन 2026 के मेंस सिंगल्स फाइनल में जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव की भिड़ंत इटली के फ्लावियो कोबोली से हुई थी. यह मैच काफी रोचक साबित हुआ और एलेक्जेंडर ने यहां अपना पहला फ्रेंच ओपन खिताब जीता. 89 साल के लंबे इंतजार के बाद किसी जर्मन खिलाड़ी ने फ्रेंच ओपन सिंगल्स टाइटल पर कब्जा जमाया है. अपनी इस ऐतिहासिक जीत के बाद एलेक्जेंडर काफी भावुक नजर आए थे और उनका रिएक्शन सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. उन्हें इनामी राशि के रूप में 2.80 मिलियन यूरो मिले हैं.
एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने रचा इतिहास
एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने जर्मनी के सालों के सूखे को खत्म करते हुए ग्रैंडस्लैम खिताब पर कब्जा किया है. बता दें कि इटली के फ्लावियो कोबोली के खिलाफ फाइनल मैच 4 घंटे और 16 मिनट तक चला. मुकाबले में कुल 5 सेट देखने को मिले, जिसमें एलेक्जेंडर ने 6-1, 4-6, 6-4, 6-7 (5), 6-1 से कोबोली को हराकर फ्रेंच ओपन 2026 का मेंस सिंगल्स खिताब अपने नाम किया.
29 साल के ज्वेरेव के लिए यह एक यादगार पल था, क्योंकि इससे पहले वो तीन बार ग्रैंडस्लैम फाइनल हार चुके थे. 2024 में वो फ्रेंच ओपन के फाइनल का हिस्सा बने थे लेकिन सफलता हासिल नहीं कर पाए. दो साल बाद आखिरकार एलेक्जेंडर ने अपनी किस्मत बदल दी और करियर की सबसे बड़ी जीत दर्ज की. मैच के बाद वो भावुक नजर आए और उन्होंने खिताब को गले लगाकर जीत का जश्न मनाया.
ये भी पढ़ें:- नॉर्वे चेस 2026 में बजा भारत का डंका, ग्रैंडमास्टर प्रज्ञानानंदा ने रच दिया इतिहास
एलेक्जेंडर ज्वेरेव पर हुई करोड़ों की बारिश
एलेक्जेंडर ज्वेरेव का यह पहला ग्रैंडस्लैम खिताब रहा, जिसके लिए उन्हें 125 ग्रैंडस्लैम मैचों का इंतजार किया. एलेक्जेंडर की इस जीत ने जर्मनी के कई सारे युवा खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ाया है. बता दें कि इस जीत के साथ एलेक्जेंडर को इनाम के रूप में 2.80 मिलियन यूरो मिले हैं, जो लगभग 31 करोड़ रुपये के बराबर हैं.
ये भी पढ़ें:- FIFA World Cup 2026: मेसी-रोनाल्डो समेत इन 5 सुपरस्टार्स का होगा आखिरी वर्ल्ड कप! देखें लिस्ट में कौन-कौन?
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
32 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
5 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines