Alastair Cook Birthday: इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एलिस्टेयर कुक का आज 40वां जन्मदिन है। उनका जन्म 25 दिसंबर 1984 को ग्लूसेस्टर, इंग्लैंड में हुआ था। कुक ने जब तक क्रिकेट खेला कई बड़े कीर्तिमान अपने नाम किए। उनको इंग्लैंड क्रिकेट इतिहास का सबसे सफल विकेटकीपर बल्लेबाज माना जाता है। कुक ने अपना आखिरी इंटरनेशनल टेस्ट मैच भारतीय टीम के खिलाफ खेला था। इस सीरीज को इंग्लैंड ने 3-1 से अपने नाम भी किया था।
कुक को बचपन में था सिंगिंग का शौक
एलिस्टेयर कुक ने साल 2006 में टीम इंडिया के खिलाफ ही अपना डेब्यू किया था। अपनी कप्तानी से लेकर बल्लेबाजी तक कुल ने काफी कमाल किया था। वहीं बहुत कम लोग जानते है कि इस दिग्गज खिलाड़ी को बचपन में गाना गाने का काफी शौक था। अपने स्कूल के दिनों में कुक शानदार गाना गाया करते थे। रिपोर्ट के मुताबिक एलिस्टेयर कुक को एक बार ब्रिटेन की महारानी के सामने भी गाना गाने का मौका मिला था।
ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: बॉक्सिंग डे-टेस्ट के लिए फिट हुआ भारत का सबसे बड़ा ‘दुश्मन’, मेलबर्न में कर सकता है ‘खेला’
डेब्यू मैच में जड़ा था शतक
साल 2006 में जब इंग्लैंड की टीम टेस्ट सीरीज के लिए भारत के दौरे पर आई तब एलिस्टेयर कुक को भी इंग्लिश टीम का हिस्सा बनाया गया था। इतना ही नहीं कुक को नागपुर में खेले गए पहले ही मैच की प्लेइंग इलेवन में भी चुना गया था। जिसके बाद कुक ने अपने डेब्यू मैच में ही भारत के खिलाफ नागपुर में शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाया था। ये शतक उन्होंने मैच की दूसरी पारी में लगाया था, जबकि पहली पारी में 60 रन की पारी खेली थी।
कुक का शानदार रहा क्रिकेट करियर
एलिस्टेयर कुक ने अपने क्रिकेट करियर में इंग्लैंड के लिए 161 टेस्ट, 92 वनडे और 4 टी20 मैच खेले थे। 161 टेस्ट मैचों की 291 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए एलिस्टेयर कुक ने 12,472 रन बनाए थे। जिसमें 33 शतक और 57 अर्धशतक शामिल थे, इस दौरान टेस्ट क्रिकेट में उनकी बेस्ट पारी 294 रन की रही थी। इसके अलावा 92 वनडे मैचों में उन्होंने 3204 रन बनाए थे, जिसमें 5 शतक और 19 अर्धशतक लगाए थे। वहीं 4 टी20 मैचों में उनके नाम 61 रन दर्ज थे।
ये भी पढ़ें:- ‘AI का इस्तेमाल करो…’, रवींद्र जडेजा की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर पूर्व खिलाड़ी ने ऑस्ट्रेलियाई मीडिया को लताड़ा
संबंधित खबरें
श्रेयस अय्यर के माथे लगा एक और 'कलंक', T20I में मिली दूसरी सबसे बड़ी हार
4 mins agoIPL 2027 के ऑक्शन में नजर आ सकते हैं ये 5 सुपरस्टार खिलाड़ी
11 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी-20 में क्यों हारी टीम इंडिया?
24 mins agoश्रेयस अय्यर का खराब रिकॉर्ड, हार के मामले में सूर्या छूटे पीछे
1 hr agoकप्तान श्रेयस ने गेंदबाजों पर फोड़ा चौथे T20I में मिली करारी हार का ठीकरा
1 hr agoनमन धीर की एक गलती से टीम इंडिया को लगा झटका, ग्लेन फिलिप्स ने ठोका शतक
1 hr agoग्लेन फिलिप्स ने भारत के खिलाफ रचा इतिहास, शतक के साथ बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoश्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास, बने ऐसा करने वाले दुनिया के पहले कप्तान
2 hrs agoनीतीश कुमार रेड्डी को लेकर अब आया नया बड़ा अपडेट
2 hrs agoऑकलैंड में टीम इंडिया को मिली हार, न्यूजीलैंड ने जीता चौथा T20I मुकाबला
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines