Women’s Word Cup 2025, Alana King Record: आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 में शनिवार को ऑस्ट्रेलियाई लेग स्पिनर अलाना किंग का जलवा देखने को मिला. अलाना ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले में कमाल की गेंदबाजी की और 7 विकेट हॉल अपने नाम किए. उनकी करिश्माई गेंदबाजी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने अपने आखिरी लीग स्टेज मुकाबले में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 7 विकेट से शानदार जीत हासिल की.
वर्ल्ड कप में 7 विकेट लेकर अलाना ने रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करवा लिया है और 43 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है. उन्होंने वो कारनामा कर दिखाया है, जो वर्ल्ड कप के इतिहास में आज तक कोई नहीं कर सकी थी.
अलाना किंग ने रचा नया कीर्तिमान
ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर अलाना किंग ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले में 7 विकेट लेकर तहलका मचा दिया. मैच में उन्होंने सुने लुस (6), मरिजान कप्प (0), एनेरी डर्कसेन (5), क्लो ट्रायोन (0), सिनालो जाफ्ता (29), मसाबाता क्लास (4) और नादिन डी क्लर्क (14) को अपना शिकार बनाया. उन्होंने अपने चार विकेट बिना कोई रन दिए हासिल किए थे. उन्होंने अपने सात ओवर में 2 मेडन के साथ 18 रन खर्च करके 7 विकेट अपने नाम किए. इसी साथ अलाना महिला वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास में एक मैच में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बन गई हैं.
इससे पहले किसी भी गेंदबाज ने वर्ल्ड कप के एक मैच में 7 विकेट लेने का कमाल नहीं किया था. इस मामले में उन्होंने न्यूजीलैंड की जैकी लॉर्ड के 43 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. लॉर्ड ने साल 1982 के वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ 6/10 के आंकड़े दर्ज किए थे. किंग वर्ल्ड कप इतिहास में एक पारी में 7 या अधिक विकेट लेने वाले पांचवें खिलाड़ी हैं. उनसे पहले लॉर्ड, ग्लेनिस पेज, सोफी एक्लेस्टोन और अन्या श्रुबसोल ये कारनामा कर चुकी हैं.
महिला वनडे वर्ल्ड कप में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़े
अलाना किंग (ऑस्ट्रेलिया) – 7/18 बनाम साउथ अफ्रीका (2025)
जैकी लॉर्ड (न्यूजीलैंड) – 6/10 बनाम भारत (1982)
ग्लेनीस पेज (न्यूजीलैंड) – 6/20 बनाम त्रिनिदाद और टोबैगो (1973)
सोफी एक्लेस्टोन (इंग्लैंड) – 6/36 बनाम साउथ अफ्रीका (2022)
आन्या श्रुबसोल (इंग्लैंड) – 6/46 बनाम भारत (2017)
ये भी पढ़ें- ‘उनकी टीम को जरूरत…’ सिडनी वनडे जीतने के बाद शुभमन गिल ने रोहित-विराट पर दिया बड़ा बयान
एलिस पेरी का रिकॉर्ड भी किया चकनाचूर
इसके अलावा, अलाना किंग ने ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के लिए वनडे मैच में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है. इस मामले में उन्होंने एलिस पेरी का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. पेरी ने साल 2019 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में 22 रन देकर 7 विकेट हासिल किए थे, जिसे अलाना ने अब पीछे छोड़ दिया है. वहीं, अलाना का यह वनडे मैच में दूसरा 5 विकेट हॉल है, जिसमें वह ये कारनामा करने वाली ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम की तीसरी खिलाड़ी बन गई हैं. उनसे पहले लिन फुलस्टन और जेस जोनासेन ने 2-2 बार ये कारनामा किया है.
ये भी पढ़ें- IND vs AUS: इन 5 खिलाड़ियों की वजह से टीम इंडिया ने गंवाई सीरीज? ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर कर दिया बंटाधार
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
35 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
5 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines