IND vs AUS: इन 5 खिलाड़ियों की वजह से टीम इंडिया ने गंवाई सीरीज? ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर कर दिया बंटाधार

India vs Australia: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई 3 मैचों की वनडे सीरीज में टीम इंडिया को 2-1 से हार का सामना करना पड़ा. भारत की ओर से 5 खिलाड़ी इस सीरीज में खासा कमाल नहीं कर सके. इन खिलाड़ियों ने खराब प्रदर्शन किया और शायद इस वजह से ही टीम इंडिया को सीरीज गंवाना पड़ा.

cricket News (75)

India vs Australia: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली गई थी. इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने पहले दो मैच में शानदार खेल दिखाते हुए सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली. हालांकि तीसरा मुकाबला भारत ने अपने नाम कर लाज बचाई. भारत के 5 खिलाड़ियों ने सीरीज में खराब प्रदर्शन किया, जिसकी वजह से टीम इंडिया ने सीरीज गंवाई. इन खिलाड़ियों में पहला नाम केएल राहुल का आता है, जिन्होंने 2 मैच में 49 रन बनाए हैं.

श्रेयस अय्यर ने भी 2 मैच में 72 रन बनाए. इसके अलावा विराट कोहली ने भी औसतन बल्लेबाजी की. उन्होंने 3 मैच में 74 रन बनाए हैं. इसके अलावा चौथे मैच में अर्शदीप सिंह ने 2 मैच में 3 विकेट लिए. इसके अलावा अक्षर पटेल भी खासा कमाल नहीं कर सके. उन्होंने 3 मैच में 3 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ