'उनकी टीम को जरूरत...' सिडनी वनडे जीतने के बाद शुभमन गिल ने रोहित-विराट पर दिया बड़ा बयान

Shubman gill: शुभमन गिल ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली गए तीसरे वनडे मैच के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली को लेकर बड़ा बयान दिया है. रोहित शर्मा ने इस मैच में नाबाद शतकीय पारी खेली थी, जबकि विराट कोहली ने अर्धशतक बनाया था. दोनों खिलाड़ियों को लेकर गिल का बयान चर्चा में है. रोहित ने अपने करियर का 33वां शतक पूरा किया.

cricket News (74)

Shubman Gill: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली गई थी. सीरीज का आखिरी मैच 25 अक्टूबर को खेला गया था. इस मैच में भारत ने शानदार खेल दिखाते हुए जीत हासिल कर ली. भारत ने 9 विकेट से मुकाबला अपने नाम किया. हालांकि टीम इंडिया को सीरीज में 2-1 से गंवानी पड़ी. सीरीज जीतने के बाद शुभमन गिल ने रोहित शर्मा और विराट कोहली पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने दोनों दिग्गजों की तारीफ की है.

विज्ञापन

रोहित शर्मा और विराट कोहली पर गिल ने दिया बड़ा बयान

रोहित शर्मा और विराट कोहली पर शुभमन गिल ने कहा कि हमारा खेल लगभग परफेक्ट था. लक्ष्य का पीछा करते हुए देखना सुखद था. रोहित और कोहली इतने सालों से ऐसा करते आ रहे हैं, और यह देखना वाकई आनंददायक था. यह एक खास मैदान पर एक खास जीत थी.

विज्ञापन

गिल ने आगे कहा कि पिचों पर आपको उनके जैसे खिलाड़ी की जरूरत होती है. कोहली और रोहित कई सालों से ऐसा कर रहे हैं. उन दोनों को बल्लेबाजी करते देखना बहुत आनंददायक है, खासकर जब वे दोनों पारी का अंत करते हैं. भारतीय कप्तान के रूप में अपनी पहली वनडे जीत पर बात करते हुए गिल ने कहा कि हमारे लिए यह एक खास एहसास और अच्छी जीत है.

विज्ञापन

ऐसा था मैच का हाल

सिडनी वनडे में पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 46.4 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 236 रन बनाए थे. ऑस्ट्रेलिया की ओर से मैट रेनशो ने सबसे ज्यादा रन बनाए. उन्होंने 58 गेंदों में 56 रनों की पारी खेली थी. वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने शानदार खेल दिखाया. भारत ने 38.3 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया. रोहित शर्मा ने 125 गेंदों में 121 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि विराट कोहली ने 81 गेंदों में 74 रन बनाए थे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ