India vs Australia 5th test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का पांचवां और आखिरी मैच सिडनी में खेला जाएगा। ये मैच टीम इंडिया के लिए जीतना अब काफी जरूरी हो गया है। इस मैच में टीम इंडिया अपनी बेस्ट प्लेइंग के साथ उतरना चाहेगी। वहीं मैच से एक दिन पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगता हुआ दिखाई दे रहा है। तेज गेंदबाज आकाश दीप सिडनी टेस्ट से बाहर हो गए हैं। जिसकी जानकारी हेड कोच गौतम गंभीर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी है।
गौतम गंभीर ने दी जानकारी
दरअसल तेज गेंदबाज आकाश दीप पीठ की चोट से जूझ रहे हैं। जिसके चलते उनको सिडनी टेस्ट से बाहर रहना पडेगा। आकाश दीप की चोट को लेकर टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया “आकाशदीप पीठ की समस्या के कारण बाहर हैं।’’ गाबा टेस्ट में आकाश दीप ने बल्लेबाजी के दौरान कमाल का प्रदर्शन किया था। इस मैच में आकाश दीप ने जसप्रीत बुमराह के साथ मिलकर टीम इंडिया को फॉलोऑन से बचाया था। गाबा टेस्ट में आकाश दीप ने 31 रन की पारी खेली थी।
ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: भारत की बढ़ी टेंशन, WTC फाइनल की उम्मीदों को लग सकता है झटका
2 मैचों में चटकाए 5 विकेट
आकाश दीप पहली बार ऑस्ट्रेलिया में खेल रहे हैं। उनको तीसरे मैच की प्लेइंग इलेवन में मौका मिला था। अभी तक आकाश को दो मैचों में ही खेलना का मौका मिला था। इन दो मैचों में गेंदबाजी करते हुए आकाश ने 5 विकेट चटकाए। गाबा टेस्ट में आकाश ने 3 विकेट हासिल किए थे, इसके अलावा मेलबर्न में उनको 2 विकेट ही मिल पाए थे। हालांकि गेंदबाजी के दौरान आकाश थोड़े महंगे भी साबित हुए थे।
किसको मिलेगा मौका?
अब बड़ा सवाल ये है कि आकाश दीप के बाहर हो जाने के बाद सिडनी टेस्ट में उनकी जगह कौन लेगा? हालांकि टीम इंडिया के पास प्रसिद्ध कृष्णा और हर्षित राणा के रूप में दो बेहतरीन तेज गेंदबाज मौजूद हैं। अब देखने वाली बात होगी कि सिडनी टेस्ट में कौन सा खिलाड़ी खेलते हुआ दिखाई देगा? हर्षित राणा को पहले दो मैचों में खेलते हुए देखा गया था। दूसरे मैच में उनका प्रदर्शन कुछ नहीं रहा था, जिसके चलते उनको ड्रॉप कर दिया गया था।
ये भी पढ़ें:- NZ vs SL: 4 छक्के, 13 चौके..219.56 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक, कुशल परेरा ने तोड़ा 14 साल पुराना रिकॉर्ड
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
4 hrs agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
4 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
5 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
5 hrs agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
6 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
6 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
6 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
7 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
7 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines