IND vs AUS: भारत की बढ़ी टेंशन, WTC फाइनल की उम्मीदों को लग सकता है झटका

India vs Australia 5th Test: सिडनी में होने वाले सीरीज के आखिरी मैच पर बारिश का साया मंडरा रहा है। अगर बारिश के चलते मैच रद्द होता है तो टीम इंडिया को बड़ा झटका लग सकता है।

IND vs AUS

IND vs AUS

India vs Australia 5th Test: सिडनी में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला 3 जनवरी से खेला जाएगा। फिलहाल इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की टीम 2-1 से आगे चल रही है। वहीं अगर टीम इंडिया को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की रेस में बने रहना है तो अब उसको सिडनी टेस्ट किसी भी कीमत पर जीतना होगा। वहीं मैच से एक दिन पहले ही अब टीम इंडिया के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है। जिससे भारतीय टीम की डब्ल्यूटीसी फाइनल की उम्मीदों को तगड़ा झटका लग सकता है।

विज्ञापन

सिडनी टेस्ट पर बारिश का साया

दरअसल सिडनी टेस्ट के ऊपर अब बारिश का साया मंडराने लगा है। विजडन क्रिकेट की रिपोर्ट के मुताबिक सिडनी टेस्ट के आखिरी दो दिन भारी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है, अगर ऐसा होता है तो ये मैच भी ड्रॉ कर दिया जाएगा। जो टीम इंडिया के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है। बीबीसी वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक, पहले दिन भी हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। इसके अलावा चौथे दिन 68 फीसदी बारिश की संभावना है।

विज्ञापन

विज्ञापन

सीरीज में 2-1 से पिछड़ी टीम इंडिया

फिलहाल सीरीज के चार मैच खेले जा चुके हैं। जिसमें से 2 में ऑस्ट्रेलिया और 1 मैच में टीम इंडिया ने जीत हासिल की है। जबकि एक मैच बारिश के चलते ड्रॉ कर दिया गया था। फिलहाल टीम इंडिया सीरीज में 2-1 से पीछे चल रही है, अगर बारिश के चलते सिडनी टेस्ट भी ड्रॉ हो जाता है तो टीम इंडिया बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी भी हार जाएगी। वहीं टीम इंडिया इस मैच को जीतकर न सिर्फ सीरीज को बचाना चाहेगी, बल्कि अपनी डब्ल्यूटीसी की उम्मीदों को भी बरकार रखेगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ