IND vs AUS: टीम इंडिया के प्रैक्टिस सेशन में पहुंचे अजीत अगरकर, दूसरे वनडे से पहले रोहित-विराट की नेट्स पर देखी बल्लेबाजी

India vs Australia 2nd ODI: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच 23 अक्टूबर को एडिलेड में खेला जाएगा. इससे पहले टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर भी आज प्रैक्टिस सेशन में पहुंचे, जहां उन्होंने रोहित और विराट की बल्लेबाजी देखी.

IND vs AUS

IND vs AUS

India vs Australia 2nd ODI: टीम इंडिया इन दिनों ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का पहला मैच 19 अक्टूबर को पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेला गया था, जिसमें टीम इंडिया को 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था. अब दोनों टीमों के बीच दूसरा वनडे मैच 23 अक्टूबर को एडिलेड में खेला जाएगा. जिसको लेकर भारतीय एडिलेड में जमकर प्रैक्टिस कर रही है. वहीं टीम इंडिया के प्रैक्टिस सेशन के दौरान चीफे सेलेक्टर अजीत अगरकर को देखा गया. जिसका वीडियो सामने आया है.

विज्ञापन

अजीत अगरकर ने देखी रोहित-विराट की बल्लेबाजी

बीसीसीआई के चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर को 23 अक्टूबर गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले निर्णायक दूसरे वनडे से पहले एडिलेड ओवल में टीम इंडिया के प्रैक्टिस सेशन के दौरान देखा गया। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक वीडियो में अगरकर किसी से बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि वह टीम इंडिया के अभ्यास सत्र में मौजूद थे. इस दौरान अगरकर ने रोहित शर्मा और विराट कोहली को भी बल्लेबाजी करते हुए देखा.

विज्ञापन

अजीत अगरकर की हो रही आलोचना

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए जब टीम इंडिया के वनडे स्क्वॉड का ऐलान हुआ था तो एक बात ने हर किसी को हैरान कर दिया था. वो था रोहित शर्मा को वनडे कप्तानी से हटाकर शुभमन गिल को नया कप्तान बनाना. दरअसल शुभमन गिल अब वनडे टीम इंडिया के नए कप्तान हैं. उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ये 3 मैचों की वनडे सीरीज ऑस्ट्रेलिया के साथ खेल रही है.

विज्ञापन

रोहित ने इस साल की शुरुआत में टीम इंडिया को चैंपियंस ट्रॉफी में सफलता दिलाई थी. ऐसे में उनको अचानक कप्तानी से हटाना कुछ फैंस को रास नहीं आया, जिसके चलते अजीत अगरकर को सोशल मीडिया पर काफी आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा है. अगरकर ने गिल को कप्तान बनाने का कारण बताते हुए दावा किया कि वे इस युवा खिलाड़ी को 2027 विश्व कप के लिए टीम बनाने का समय देना चाहते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ