टीम इंडिया में सबकुछ ठीक नहीं? संन्यास के बाद अजिंक्य रहाणे का बड़ा बयान, गौतम गंभीर को दिया खास संदेश

Ajinkya Rahane: हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने वाले अजिंक्य रहाणे ने भारतीय टेस्ट टीम में अनुभवी खिलाड़ियों की कमी को लेकर चिंता जताई है. उनका मानना है कि टेस्ट क्रिकेट में सफलता के लिए टीम में सीनियर खिलाड़ियों का रखना और उनका सम्मान करना बेहद जरूरी है.

Ajinkya Rahane and Gautam Gambhir (PIC Credit -AI)

Ajinkya Rahane and Gautam Gambhir (PIC Credit -AI)

Ajinkya Rahane: भारत के पूर्व टेस्ट उपकप्तान और अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था. रिटायरमेंट के बाद रहाणे ने टीम इंडिया मैनेजमेंट और सीनियर खिलाड़ियों को लेकर एक बड़ा बयान दिया है, जिसने नई बहस छेड़ दी है. पिछले कुछ समय में भारत को घरेलू मैदान पर भी टेस्ट मैचों में हार झेलनी पड़ी है.
टीम की हार से रहाणे दुखी है और उनका मानना है कि सिर्फ युवा खिलाड़ियों को मौका देने से टेस्ट क्रिकेट में सफलता नहीं मिलेगी. उन्होंने टेस्ट टीम में ज्यादा सीनियर खिलाड़ियों को रखने और उन्हें सम्मान देने की सलाह दी है.

विज्ञापन

‘टीम को घर पर भी हारते देख’

अजिंक्य रहाणे ने ‘स्टिक टू क्रिकेट’ पॉडकास्ट में भारतीय टीम के टेस्ट क्रिकेट में भविष्य को लेकर खुलकर बात की है. उनका मानना है कि टेस्ट क्रिकेट में सफलता के लिए सीनियर खिलाड़ियों को टीम में रखना और उनका सम्मान करना बेहद जरूरी है. रहाणे ने कहा, “मैं पिछले दो साल से टेस्ट क्रिकेट नहीं खेल रहा हूं. घर बैठकर मैंने भारतीय टीम को घरेलू मैदान पर भी टेस्ट मैच हारते देखा है. मुझे लगता है कि टेस्ट क्रिकेट में दमदार खिलाड़ी होना चाहिए. ऐसे खिलाड़ियों को तैयार करना होगा, जो मुश्किल परिस्थितियों में टीम के लिए डटकर खेलें.”

विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा, “आजकल कई टीमें किसी मुश्किल सेशन में डटकर खेलते नहीं दिखाई देती. मैं किसी टीम का नाम नहीं लेना चाहता, लेकिन मैं खिलाड़ियों को मुश्किल सेशन डटकर मुकाबला करते देखना चाहता हूं. मैं उनके (गौतम गंभीर) साथ खेला हूं. जब वह कोच थे तब मैं KKR के साथ नहीं था. जब वह कोच थे तब मैं उनके अंडर कभी नहीं खेला. जब हम इंग्लैंड आए थे और भारत में भी तब हम साथ खेले थे. लेकिन मुझे लगता है कि टेस्ट क्रिकेट सेशन दर सेशन खेलने के बारे में है. आप मुश्किल हालात का सब्र के साथ सामना करें.”

‘टेस्ट क्रिकेट के भविष्य को लेकर डर लगता है’

रहाणे ने कहा कि, “सच कहूं तो, मुझे टेस्ट क्रिकेट के भविष्य को लेकर डर लगता है. हम सभी चाहते हैं कि टेस्ट क्रिकेट जिंदा रहे, खासकर भारत, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका जैसे देशों में यह आगे बढ़ती रहें. पिछले 2-3 साल में मैंने जो देखा है, उससे लगता है कि सीनियर खिलाड़ियों को टीम में बनाए रखना और उनका सम्मान करना बेहद जरूरी है. खासतौर पर भारत में सभी सीनियर खिलाड़ी एक साथ टीम से बाहर हो रहे हैं, जिससे दिक्कत हुई. यह एक बड़ा मुद्दा है.”

विज्ञापन

उन्होंने कहा, ”टेस्ट क्रिकेट के फैंस ही असली क्रिकेट प्रेमी होते हैं. पिछले दो सालों में टेस्ट क्रिकेट में कई नए खिलाड़ी आए हैं. लेकिन मेरा मानना है कि टेस्ट टीम को 7-8 सीनियर खिलाड़ी और 2-3 युवा खिलाड़ी का संतुलन होना जरूरी है. अब हम जो देख रहे हैं, लगभग सभी खिलाड़ी नए हैं. टीम में शुश्किल से कोई सीनियर क्रिकेटर बचा है. टेस्ट क्रिकेट को सीनियर खिलाड़ियों की जरूरत है.”

क्या टीम इंडिया में सब कुछ ठीक नहीं?

रहाणे का यह बयान कई सवाल खड़े कर रही है. हालांकि, उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन उनके बयान को कई लोग हेड कोच गौतम गंभीर से जोड़ रहे हैं. उनके बयान से साफ संकेत मिलता है कि टीम इंडिया में पिछले कुछ सालों में सीनियर खिलाड़ियों के साथ चीजें पूरी तरह सही नहीं रहीं और इसी कारण भारत के प्रदर्शन में गिरावट देखने को मिली है.

विज्ञापन

दरअसल, इसी साल छह महीने के अंदर रोहित शर्मा, विराट कोहली और रविचंद्रन अश्विन जैसे दिग्गज खिलाड़ियों ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया था. अब रहाणे भी इस लिस्ट में शामिल हो गए हैं. इतने अनुभवी खिलाड़ियों का लगभग एक साथ टीम से अलग होना भारतीय टेस्ट टीम के लिए बड़ा खालीपन पैदा कर रहा है. इसी को देखते हुए रहाणे ने युवा खिलाड़ियों की तुलना में ज्यादा सीनियर क्रिकेटरों को अहमियत देने पर जोर दिया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ