India vs Bangladesh Test Series: भारत और बांग्लादेश के बीच होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए अभी तक तय नहीं हो पाया है कि टीम इंडिया में किन-किन खिलाड़ियों को जगह मिलेगी। सीरीज से पहले खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट और प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेल रहे हैं। ऐसे में जिन खिलाड़ियों का प्रदर्शन अच्छा रहने वाला है उनको बांग्लादेश के साथ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया में चुना जाएगा। वहीं अब भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज ने प्रथन श्रेणी क्रिकेट में 40वां शतक लगाकर एक बार फिर से टीम इंडिया में वापसी की दावेदारी पेश की है।
अजिंक्य रहाणे ने ठोका 40वां शतक
टीम इंडिया के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे इन दिनों इंग्लैंड में काउंटी चैंपियनशिप खेल रहे हैं। लीसेस्टरशर और ग्लेमोगर्न के बीच खेल गए मुकाबले में रहाणे ने कमाल की शतकीय पारी खेली। इस दौरान रहाणे ने 192 गेंदों पर 102 रनों की पारी खेली थी। अपनी पारी के दौरान रहाणे मे 13 चौके लगाए थे।
प्रथम श्रेणी क्रिकेट में ये रहाणे का 40वां शतक है। ये शानदार पारी खेलकर रहाणे ने टीम इंडिया में वापसी का दरवाजा खटखटाया है। जहां इस महीने टीम इंडिया को बांग्लादेश के साथ टेस्ट सीरीज खेलनी है तो वहीं दूसरी ये शानदार शतकीय पारी खेलकर रहाणे कोच गौतम गंभीर और सेलेक्टर का ध्यान खींच रहे हैं।
ये भी पढ़ें:- Video: कौन हैं मोहम्मद अमन जिसे BCCI ने बनाया U-19 टीम का कप्तान, संघर्ष की कहानी सुन भर आएंगी आंखें
2023 में रहाणे ने खेला आखिरी इंटरनेशनल मैच
अजिंक्य रहाणे लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। उन्होंने भारत के लिए जुलाई 2023 में आखिरी मैच खेला था। आईपीएल 2024 में भी रहाणे का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। दलीप ट्रॉफी 2024 के लिए भी रहाणे को नहीं चुना गया है।
ऐसे में अब बहुत कम उम्मीद बची है कि उनको दोबारा टीम इंडिया में मौका मिले, हालांकि रहाणे ने अभी तक उम्मीद नहीं छोड़ी है और वे लगातार अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया में वापसी करने की कोशिश कर रहे हैं। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में रहाणे 13 हजार से ज्यादा रन बना चुके हैं। इसके अलावा टीम इंडिया के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलते हुए रहाणे 12 शतक भी लगा चुके हैं।
ये भी पढ़ें:- UP T20 2024: यूपी टी20 लीग में इन 3 बल्लेबाजों ने मचा दिया धमाल, MI का ये खिलाड़ी 108 की औसत से बना रहा है रन
संबंधित खबरें
WPL 2027 ऑक्शन में वर्ल्ड कप विनर समेत ये 5 स्टार खिलाड़ी रहीं अनसोल्ड
4 hrs agoकुमार संगकारा का सनसनीखेज आरोप, एयरपोर्ट पर परिवार के साथ हुआ गलत व्यवहार
5 hrs agoभुवनेश्वर के करियर पर संकट? खराब प्रदर्शन के बाद आकाश चोपड़ा ने कही बात
5 hrs agoWPL 2027 Auction में बिके 25 खिलाड़ी, कुल 73.1 करोड़ हुए खर्च, देखें लिस्ट
5 hrs agoWPL 2027 ऑक्शन के लिए सभी 5 टीमों का स्क्वॉड हुआ फाइनल, यहां देखें
6 hrs agoकौन हैं 15 साल की उमा काशवी? नीलामी में मिली बड़ी रकम
6 hrs agoWPL 2027 Auction की 5 सबसे महंगी खिलाड़ी कौन?
6 hrs agoमोलिनक्स ने RCB को बनाया था चैंपियन, अब यूपी वॉरियर्स में हुई एंट्री
7 hrs agoIPL 2027 Auction में इन 5 खिलाड़ियों पर लग सकती है 40 करोड़ की बोली
8 hrs agoWPL Auction: किस खिलाड़ी को मिले कितने रुपये? सोफी मॉलिनक्स पर बरसे पैसे
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines