'ऋषभ पंत से खौफ...', न्यूजीलैंड के दिग्गज गेंदबाज का सनसनीखेज बयान

Rishabh Pant: न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में ऋषभ पंत का दमदार प्रदर्शन देखने को मिला। सीरीज के बाद न्यूजीलैंड के स्टार खिलाड़ी ने भी विकेटकीपर बल्लेबाज का लोहा माना।

Rishabh Pant (3)

Rishabh Pant: न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। घरेलू सरजमीं पर भारतीय टीम ने 12 साल बाद टेस्ट सीरीज गंवाई है। तीनों मैचों में लगभग भारतीय बल्लेबाजों ने निराश किया। लेकिन ऋषभ पंत ने अपनी बल्लेबाजी से खासा प्रभावित किया। वह सभी मैचों में आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए दिखे। पंत जब न्यूजीलैंड के खिलाफ बल्लेबाजी कर रहे थे, तब उनका खौफ विरोधी टीम में था। इस बाता का खुलासा न्यूजीलैंड के स्टार खिलाड़ी एजाज पटेल ने किया है।

विज्ञापन

पंत का खौफ न्यूजीलैंड खेमे में

तीन मैचों की खेली गई टेस्ट सीरीज में पंत ने जबरदस्त बल्लेबाजी की। जहां एक तरफ पूरी टीम रन बनाने में संघर्ष कर रही थी तो वहीं दूसरी ओर पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे थे। अब पंत को लेकर स्टार गेंदबाज एजाज पटेल ने बड़ा बयान दिया है।

विज्ञापन

उन्होंने एनडीटीवी से बात करते हुए कहा कि जब ऋषभ पंत क्रीज पर होते हैं, तो हर कोई डर जाता है। इसके अलावा उन्होंने अपनी बातचीत में माना कि हमने इस सीरीज में पंत को शिकार बनाने की सबसे ज्यादा योजना बनाई थी। हमने इस श्रृंखला में सबसे ज्यादा ऋषभ पंत को निशाना बनाया। मैदान पर रहते हुए वह डरता नहीं है। वह अपना खेल खेलता है।

विज्ञापन

पंत ने किया शानदार प्रदर्शन

पहले मैच में ऋषभ पंत ने 20 और 99 रनों की पारी खेली थी। इसके बाद उन्होंने दूसरे मैच में 18 और 0 रन बनाए, जबकि आखिरी मुकाबले में पंत ने 60 और 64 रन बनाए थे। उन्होंने भारत के लिए इस सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाए। पंत पूरी सीरीज में दबाव में नहीं दिखे। उन्होंने अपना स्वाभाविक खेल खेला, जिसका रिजल्ट उन्हें मिला। अब पंत से आगामी बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में कुछ इसी प्रकार के प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

भारत के लिए अब तक पंत ने तीनों फॉर्मेट में कमाल का प्रदर्शन किया है। उन्होंने अब तक 38 टेस्ट मैच में 44.14 की औसत के साथ 2693 रन बनाए हैं। इसके अलावा उन्होंने 31 वनडे मैच में 33.50 की औसत के साथ 871 रन बनाए हैं। वहीं 76 टी-20 मैच में इस खिलाड़ी के बल्ले से 1209 रन निकले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ