हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

करारी हार पर फूटा हरमनप्रीत कौर का गुस्सा, बताया कहां हुई बड़ी चूक?

Women’s T20 World cup 2024: भारतीय महिला टीम को टी-20 विश्व कप 2024 के अपने पहले ही मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा, जिसके बाद भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने हार की असली वजह बताई है।

विज्ञापन

Harmanpreet Kaur: भारतीय महिला टीम टी-20 विश्व कप 2024 में अपने अभियान की शुरुआत कर चुकी है। 4 अक्टूबर को खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। न्यूजीलैंड ने भारत को 58 रनों से करारी शिकस्त दी और अंक तालिका में 2 अंक हासिल कर लिए। हार के बाद पोस्ट मैच कॉन्फ्रेंस का हिस्सा बनीं हरमनप्रीत कौर टीम के प्रदर्शन से नाखुश दिखीं। उन्होंने हार का असली कारण भी बताया है।

हरमनप्रीत कौर ने बताई वजह

पहले ही मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ 58 रनों के बड़े मार्जिन से हारना टीम इंडिया के लिए अच्छे संकेत नहीं हैं। इस मैच में भारतीय टीम 161 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही थी। लेकिन टीम इंडिया 58 रनों से पीछे रह गई। हार के बाद हरमनप्रीत कौर ने कहा कि आज हमने अच्छी क्रिकेट नहीं खेली। टूर्नामेंट में हमें आगे के लिए सोचना होगा कि हमें कहां सुधार करना है। हर मैच जीतना हमारे लिए जरूरी है। न्यूजीलैंड ने हमसे बेहतर क्रिकेट खेली। विश्व कप बड़ा टूर्नामेंट है और आप यहां गलती नहीं कर सकते। हमने कई बार 160-70 रनों के लक्ष्य का पीछा किया है। लेकिन इस पिच पर 10 से 15 रन अधिक थे। हम बल्लेबाजी के दौरान अच्छी शुरुआत नहीं दे सके।

जाहिर है कि कौर अपने टीम के खिलाड़ियों के प्रदर्शन से खुश नहीं हैं। भारत को आने वाले लगभग सभी मैच में जीत हासिल करनी होगी नहीं तो टीम का सफर सेमीफाइनल से पहले ही खत्म हो सकता है।

विज्ञापन

ऐसा था मैच का हाल

पहले बल्लेबाजी करते हुए इस मैच में न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 160 रन बनाए थे। कप्तान सोफी डिवाइन ने 36 गेंदों में 57 रनों की पारी खेली थी। भारत की ओर से रेणुका सिंह ने 2 विकेट झटके थे। वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत 19 ओवर में 102 रनों पर सिमट गई। टीम का कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका।

6 अक्टूबर को महामुकाबला

महिला टी-20 विश्व कप 2024 में भारतीय टीम 6 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ भिड़ने वाली है। इसके बाद 9 अक्टूबर को भारत का मुकाबला श्रीलंका के खिलाफ होगा। श्रीलंका ने अभी हाल ही में भारत को एशिया कप 2024 फाइनल में शिकस्त देकर खिताब को अपने नाम किया था। जबकि लीग का आखिरी मुकाबला भारत, 13 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होगा।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Women’s T20 World cup 2024: क्या खत्म हो जाएगा भारतीय टीम का सेमीफाइनल का सफर? हार के बाद बढ़ी भारत की मुश्किलें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola