IND vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 में 22 फरवरी को भिड़ंत हो रही है. साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इस मैच में 187 रनों का विशाल स्कोर बनाया है. लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम को खराब शुरुआत मिली. 6 ओवर कें अंतराल में ही भारत ने अपने 3 मुख्य बल्लेबाजों को खो दिया. लगातार डक पर आउट होने के बाद अभिषेक शर्मा फिर फ्लॉप हो गए.
अभिषेक शर्मा फिर हुए फ्लॉप
अभिषेक शर्मा से इस मैच में खासा उम्मीदें थीं. मैच से पहले सूर्यकुमार यादव ने अभिषेक पर काफी भरोसा जताया था और यहां तक कह दिया था कि जो लोग अभिषेक शर्मा की फॉर्म की चिंता कर रहे हैं. मुझे उन लोगों की चिंता है. लेकिन सूर्या की ये भविष्यवाणी शायद गलत हो गई. हैट्रिक डक पर आउट होने के बाद अभिषेक शर्मा साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी फ्लॉप हो गए. वह 12 गेंदों में 15 रन बनाकर आउट हुए. अभिषेक को मार्को यानसन ने पवेलियन लौटाया. वह एक बार फिर गैर जिम्मेदराना शॉट खेलकर आउट हो गए. अभिषेक बार बार एक ही गलती दोहरा रहे हैं. वह जल्दबाजी भरा शॉट खेलकर बार-बार आउट हो रहे हैं.
अहमदाबाद में फ्लॉप हैं अभिषेक शर्मा
अभिषेक शर्मा का रिकॉर्ड अहमदाबाद में फ्लॉप रहा है. नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए 3 मैच में अभिषेक ने 3 मैच में 16.33 की औसत के साथ 49 रन बनाए हैं. उन्होंने एक भी अर्धशतक अपने नाम नहीं किया है.
भारतीय टीम की खराब शुरुआत
साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 187/7 रन बनाए हैं. साउथ अफ्रीका की ओर से सबसे ज्यादा रन डेवाल्ड ब्रेविस ने बनाए. उन्होंने 35 गेंदों में 63 रनों की पारी खेली है. इसके अलावा डेवाल्ड ब्रेविस ने 29 गेंदों में 45 रन बनाए, जबकि ट्रिस्टन स्टब्स ने 24 गेंदों में 44 रन बनाए हैं.
ये भी पढ़ें: IND vs SA: टीम इंडिया की सबसे बड़ी कमी आई सामने, विपक्षी टीम बार-बार उठा रही है फायदा
संबंधित खबरें
वनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
9 mins agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
23 mins agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
1 hr agoएशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया
1 hr agoहार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
1 hr agoसबसे बड़ा टी-20 स्कोर से लेकर 2000 रन तक, न्यूजीलैंड ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs agoT20 World Cup 2028 के फाइनल वेन्यू का ऐलान! इस मैदान पर होगा खिताबी मुकाबला
3 hrs agoIND vs NZ: हार के बावजूद अक्षर पटेल ने रच दिया इतिहास
3 hrs agoश्रेयस अय्यर के माथे लगा एक और 'कलंक', T20I में मिली दूसरी सबसे बड़ी हार
3 hrs agoIPL 2027 के ऑक्शन में नजर आ सकते हैं ये 5 सुपरस्टार खिलाड़ी
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines