Nashra Sandhu: भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 में मुकाबला 21 सितंबर को खेला गया था। ये मैच काफी विवादों से घिर रहा. मैच के दौरान हारिस रऊफ ने विवादित इशारा किया था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर तेज गेंदबाज का वीडियो वायरल हुआ था, अब हारिस के बाद एक और पाकिस्तानी महिला खिलाड़ी ने घटिया इशारा किया है, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. क्या है मामला आइए जानते हैं.
नशरा संधू का विवादित इशारा
सोमवार को लाहौर में साउथ अफ्रीका महिला टीम के खिलाफ नशरा संधू ने 6 विकेट लिए और इसी के साथ ही वह पाकिस्तान के लिए सबसे तेज 100 विकेट लेने वाली महिला खिलाड़ी बन गईं. उन्होंने जश्न मनाते हुए लिखा कि अल्हम्दुलिल्लाह, 100 वनडे विकेट लेने और प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार पाकर बहुत खुश हूं। मैं अपने परिवार, टीम के साथियों और सहयोगी स्टाफ के निरंतर सहयोग के लिए उनका आभारी हूं। कृतज्ञता और दृढ़ संकल्प के साथ आगे की ओर देख रहा हूं। संधू ने इस पोस्ट में अपनी एक तस्वीर भी साझा की, जिसमें उन्होंने 6-0 का इशारा किया.
इससे पहले रविवार 21 सितंबर को हारिस रऊफ ने भारत के खिलाफ खेले गए मुकाबले में फील्डिंग के दौरान 6-0 का विवादित इशार किया था, जिससे सोशल मीडिया पर विवाद बढ़ गया था। अब रऊफ के बाद संधू ने एक और विवाद को जन्म दे दिया है और अपनी घटिया हरकत पूरी दुनिया के सामने दिखाई है.
ये भी पढ़ें: UPL 2025: किस टीम में है सबसे ज्यादा दमखम? जानिए कौन है खिताब जीतने की प्रबल दावेदार!
साहिबजादा फरहान ने भी मनाया था विवादित जश्न
साहिबजादा फरहान ने भारत के खिलाफ अर्धशतक बनाया था। इसके बाद उन्होंने अपने बल्ले से बंदूक चलाने जैसा इशारा किया. हालांकि इस हरकत के बाद क्रिकेट जगत में उनकी आलोचना हो रही है. पूर्व भारतीय खिलाड़ी इरफान पठान ने भी फरहान की इस हरकत की आलोचन करते हुए कहा कि कल मैदान में उन्होंने जो हाव-भाव दिखाए, वे बेवजह थे। इससे उनके स्वभाव और उनकी परवरिश के बारे में पता चलता है. बहरहाल एशिया कप 2025 सुपर 4 में भारत ने अपने शानदार खेल से पाकिस्तानियों की बोलती बंद कर दी और 6 विकेट से मुकाबला अपने नाम किया। भारतीय टीम एशिया कप 2025 सुपर 4 में अपना आगामी मैच बांग्लादेश के खिलाफ 24 सितंबर को खेलेगी.
ये भी पढ़ें: IND vs PAK: Sahibzada Farhan और Haris Rauf को अर्शदीप सिंह ने दिया मुंहतोड़ जवाब, पाक फैंस की बोलती हुई बंद
संबंधित खबरें
IND vs NZ: दूसरे टी20 में फिर बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे धमाल?
45 mins agoIPL 2027 से पहले ये 10 खिलाड़ी हो सकते हैं रिलीज, लिस्ट में कई बड़े सितारे
1 hr agoमंधाना-प्रतिका की जोड़ी ने रचा इतिहास, मिताली-हरमनप्रीत का रिकॉर्ड तोड़ा
2 hrs agoIND vs NZ: दूसरे T20 से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव
2 hrs agoVIDEO: अभिषेक शर्मा ने जोरदार स्पीच से बढ़ाया टीम इंडिया का जोश
3 hrs agoजिम्बाब्वे के खिलाफ प्रतिका रावल ने ठोका शतक, टीम इंडिया ने जीता मैच
3 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग 11 में शामिल करने की मांग पर भड़के सितांशु कोटक
4 hrs agoIND vs NZ: दूसरे मैच में बारिश डालेगी खलल या पूरा होगा मुकाबला?
4 hrs agoCSK को लगा बड़ा झटका, आयुष म्हात्रे 3 महीन के लिए हुए बाहर
4 hrs agoस्टार खिलाड़ी उमा कशवी पर LIVE मैच में लंगूर ने किया हमला, रोकना पड़ा खेल
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines