हार की हैट्रिक के बाद पाकिस्तान का वर्ल्ड कप 2026 से सफर लगभग खत्म, बांग्लादेश ने कर दिया बड़ा खेल
20 जून को महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच मुकाबला खेला गया. बांग्लादेश ने 123 रन बनाने के बाद भी पाकिस्तान को बुरी तरह से पीटा. पाकिस्तान की हार की हैट्रिक के बाद उसका सफर लीग स्टेज से ही लगभग खत्म हो जाएगा.
Written By: Alsaba Zaya|Updated: Jun 20, 2026 23:31
Edited By : Alsaba Zaya|Updated: Jun 20, 2026 23:31
Share :
---विज्ञापन---
PAK W vs BAN W: महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में मैच नंबर 15 पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेला गया. बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 23 रनों से हरा दिया. पाकिस्तान को लगातार 3 हार का सामना करना पड़ा. हार के बाद पाकिस्तान का सफर लगभग वर्ल्ड कप 2026 से खत्म हो गया है. लगातार 3 हार के बाद पाकिस्तान लीग स्टेज से ही लगभग बाहर हो जाएगी. इस मैच में पाकिस्तान ने शर्मनाक प्रदर्शन किया और 100 रनों पर ही सिमट गई. पाकिस्तान फिलहाल अंक तालिका में 0 अंक के साथ पांचवें नंबर पर है.
बांग्लादेश ने बनाए थे 123 रन
पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी बांग्लादेश ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 123 रन बनाए थे. टीम की ओर से कप्तान निगार सुल्ताना ने 38 गेंदों में 36 रनों की पारी खेली. इसके अलावा शोर्ना अख्तर ने 22 गेंदों में 39 रनों की पारी खेली. इसके अलावा शोभना मोस्तरी ने 19 गेंदों में 22 रन बनाए. बांग्लादेश के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज इस मैच में फ्लॉप हो गए. सलामी बल्लेबाज दिलारा अख्तर ने 7 गेंदों में 5 रन बनाए, जबकि जुऐरिया फिरदौस ने 11 गेंदों में 7 रन बनाकर आउट हो गईं. वहीं, शर्मिन अख्तर बिना खाता खोले पवेलियन लौटीं.
पाकिस्तान की ओर से कप्तान फातिमा सना ने 4 ओवर में 18 रन खर्च कर 2 विकेट चटकाए, जबकि सादिया इकबाल ने तस्मिया रुबाब, नशरा संधू और तुबा हसन को 1-1 सफलता मिली.
100 रनों पर सिमट गई पाकिस्तान
पाकिस्तान की ओर से सलामी बल्लेबाज मुनीबा अली ने सबसे ज्यादा रन बनाए. उन्होंने 30 गेंदों में 25 रनों की पारी खेली. इसके अलावा गुल फिरोजा ने 18 गेंदों में 23 रन बनाए. इसके बाद पाकिस्तान ताश के पत्तों की तरह ढह गई. नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरीं आयशा जफर ने 11 रन बनाए, जबकि इरम जावेद ने 13 गेंदों में 9 रन बनाए. वहीं आलिया रियाज 3 गेंदों में बिना खाता खोले आउट हो गईं. पिछले मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ अर्धशतक जमाने वाली कप्तान फातिमा सना ने 17 गेंदों में 10 रनों की पारी खेली. इस तरह पाकिस्तान 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 100 रनों पर सिमट गई.

🚨 PAKISTAN SURRENDERED AGAINST BANGLADESH 🚨
– Pakistan Women were 64/2 in 10 overs with 60 needed off 60 balls, seems like an easy chase……
– Then, Pakistan lost 6 wickets and scored just 36 runs in last 60 balls and lost the match by 23 runs 🤪pic.twitter.com/849dnlLtrA