Afghanistan vs Ireland Test: अफगानिस्तान और आयरलैंड के बीच इन दिनों टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। जिसका पहला मैच 28 फरवरी दिन बुधवार से शुरू हो चुका है। बता दें, इस मैच के स्थान को कुछ समय पहले ही मैच शुरू होने से पहले बदल दिया गया। पहले ये मैच अबू धाबी के जायद क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाने वाला था। जिसके बाद अब ये मुकाबला टॉलरेंस ओवल में खेला जा रहा है। मैच के स्थान को अचानक से बदलने की बड़ी वजह भी अब निकलकर सामने आई है।
स्कूल खेल आयोजन के चलते बदला स्टेडियम
दरअसल अफगानिस्तान और आयरलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच अबू धाबी के जायद क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना था। लेकिन स्थानीय स्कूल खेल आयोजन के कारण आखिरी समय में मैच के स्थान को बदल दिया गया। दरअसल अबू धाबी स्कूल स्पोर्ट्स चैंपियनशिप ने अपनी प्रतियोगिता के लिए जायद स्टेडियम चुना था।
जिसके बाद फिर अफगानिस्तान और आयरलैंड के टेस्ट मैच को टॉलरेंस ओवल स्टेडियम में शिफ्ट किया गया। अब पहली बार टॉलरेंस ओवल में कोई इंटरनेशनल टेस्ट मैच खेला जा रहा है। बता दें, अब धाबी के जायद स्टेडियम में दर्शकों के बैठने की क्षमता 20 हजार है जबकि टॉलरेंस ओवल में दर्शकों के बैठने की क्षमता 12 हजार है।
मैच के स्थान में परिवर्तन का समर्थन करने के लिए अबू धाबी क्रिकेट और स्पोर्ट्स हब के सीईओ मैट बाउचर ने अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड, क्रिकेट आयरलैंड, अमीरात क्रिकेट बोर्ड और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद का धन्यवाद व्यक्त किया है।
आयरलैंड के लिए बेहद खास है ये मैच
टॉलरेंस ओवल में खेले जा रहा ये टेस्ट मैच आयरलैंड क्रिकेट टीम के लिए बेहद खास है। बता दें, साल 2018 में आयरलैंड ने टेस्ट क्रिकेट का दर्जा हासिल किया था। जिसके बाद से आयरलैंड ने एक भी टेस्ट मैच नहीं जीता है। अब इस मैच में अफगानिस्तान को हराकर आयरलैंड की टीम अपनी पहली टेस्ट जीत का स्वाद चखना चाहेगी। हालांकि आयरलैंड के लिए ये उतना आसान होने वाला नहीं है। क्योंकि अफगानिस्तान को आयरलैंड से मजबूत टीम माना जाता है।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: धर्मशाला टेस्ट से पहले टीम इंडिया के लिए Good News, टीम में लौटा धाकड़ खिलाड़ी
ये भी पढ़ें:- IPL 2024 से पहले हार्दिक पांड्या ने तोड़ा खास नियम, क्या मुश्किल में फंस जाएंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान?
ये भी पढ़ें:- फैंस पर चढा Virat Kohli के बेटे ‘Akaay’ का खुमार, कर दी डेब्यू की मांग
संबंधित खबरें
IND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
23 mins agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
26 mins agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
1 hr agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
1 hr agoदूसरी पारी में बेअसर रहे मोहम्मद शमी, 1 विकेट लेकर करना पड़ा संतोष
1 hr agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
2 hrs agoLIVE: भारत को मिली दूसरी सफलता, प्रिंस यादव ने शिमरोन हेटमायर को किया चलता
2 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में ईशान किशन का धांसू रिकॉर्ड
2 hrs agoIPL 2027 से पहले हुआ एक और ट्रेड, SRH में हुई नटराजन की वापसी
2 hrs ago3 भारतीय गेंदबाजों को ICC रैंकिंग में हुआ नुकसान, टॉप-10 से बाहर हुए बुमराह
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines