आखिरी समय में बदल दिया टेस्ट मैच का स्थान, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

Afghanistan vs Ireland Test: क्रिकेट जगत में ऐसा बहुत ही कम देखा जाता है कि अचानक से टेस्ट क्रिकेट में मैच के स्थान को बदल दिया जाए। लेकिन अब ऐसी ही मैच के स्टेडियम को आखिरी समय में बदलने की खबर सामने आई है। अबू धाबी के जायद क्रिकेट स्टेडियम में ये मैच खेला जाना था।

Afghanistan vs Ireland Test venue shifted for school sports competition Zayed Cricket Stadium in Abu Dhabi

Zayed Cricket Stadium in Abu Dhabi Image Credit: Social Media

Afghanistan vs Ireland Test: अफगानिस्तान और आयरलैंड के बीच इन दिनों टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। जिसका पहला मैच 28 फरवरी दिन बुधवार से शुरू हो चुका है। बता दें, इस मैच के स्थान को कुछ समय पहले ही मैच शुरू होने से पहले बदल दिया गया। पहले ये मैच अबू धाबी के जायद क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाने वाला था। जिसके बाद अब ये मुकाबला टॉलरेंस ओवल में खेला जा रहा है। मैच के स्थान को अचानक से बदलने की बड़ी वजह भी अब निकलकर सामने आई है।

विज्ञापन

स्कूल खेल आयोजन के चलते बदला स्टेडियम

दरअसल अफगानिस्तान और आयरलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच अबू धाबी के जायद क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना था। लेकिन स्थानीय स्कूल खेल आयोजन के कारण आखिरी समय में मैच के स्थान को बदल दिया गया। दरअसल अबू धाबी स्कूल स्पोर्ट्स चैंपियनशिप ने अपनी प्रतियोगिता के लिए जायद स्टेडियम चुना था।

विज्ञापन

जिसके बाद फिर अफगानिस्तान और आयरलैंड के टेस्ट मैच को टॉलरेंस ओवल स्टेडियम में शिफ्ट किया गया। अब पहली बार टॉलरेंस ओवल में कोई इंटरनेशनल टेस्ट मैच खेला जा रहा है। बता दें, अब धाबी के जायद स्टेडियम में दर्शकों के बैठने की क्षमता 20 हजार है जबकि टॉलरेंस ओवल में दर्शकों के बैठने की क्षमता 12 हजार है।

विज्ञापन

मैच के स्थान में परिवर्तन का समर्थन करने के लिए अबू धाबी क्रिकेट और स्पोर्ट्स हब के सीईओ मैट बाउचर ने अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड, क्रिकेट आयरलैंड, अमीरात क्रिकेट बोर्ड और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद का धन्यवाद व्यक्त किया है।

विज्ञापन

आयरलैंड के लिए बेहद खास है ये मैच

टॉलरेंस ओवल में खेले जा रहा ये टेस्ट मैच आयरलैंड क्रिकेट टीम के लिए बेहद खास है। बता दें, साल 2018 में आयरलैंड ने टेस्ट क्रिकेट का दर्जा हासिल किया था। जिसके बाद से आयरलैंड ने एक भी टेस्ट मैच नहीं जीता है। अब इस मैच में अफगानिस्तान को हराकर आयरलैंड की टीम अपनी पहली टेस्ट जीत का स्वाद चखना चाहेगी। हालांकि आयरलैंड के लिए ये उतना आसान होने वाला नहीं है। क्योंकि अफगानिस्तान को आयरलैंड से मजबूत टीम माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ