Mohammad Nabi Record: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 13वें मुकाबले में आज (11 फरवरी) साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान की टीमें आमने-सामने हैं. अहमदाबाद में खेले जा रहे इस मैच में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. वहीं, इस मुकाबले में अफगानिस्तान के दिग्गज ऑलराउंडर मोहम्मद नबी ने मैदान पर उतरते ही एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.
इसी के साथ नबी अब T20 इंटरनेशनल क्रिकेट के उस खास क्लब में शामिल हो गए हैं, जिसमें पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा जैसे दिग्गज खिलाड़ियों का नाम दर्ज है.
मोहम्मद नबी ने T20I में रचा इतिहास
दरअसल, 41 साल मोहम्मद नबी अफगानिस्तान के लिए अपना 150वां T20 इंटरनेशनल मैच खेलने उतरे हैं. इसी के साथ नबी टी20I में 150 मैच खेलने वाले अफगानिस्तान के पहले और दुनिया के चौथे खिलाड़ी बन गए हैं. उनसे पहले पॉल स्टर्लिंग (162 मैच), रोहित शर्मा (159 मैच) और जॉर्ज डॉकरेल (155 मैच) यह मुकाम हासिल कर चुके हैं.
अब नबी भी इस खास लिस्ट में शामिल हो गए हैं. इतना ही नहीं, वह अब रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ने के काफी करीब हैं. हिटमैन से आगे निकलने के लिए उन्हें सिर्फ 10 और मैच खेलने होंगे.
ये भी पढ़ें- IND vs NAM: अभिषेक-सिराज OUT, सैमसन-बुमराह IN! नामीबिया के खिलाफ टीम इंडिया की प्लेइंग XI में होंगे 3 बड़े बदलाव?
T20I में 150 या उससे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी
पॉल स्टर्लिंग – 162 मैच
रोहित शर्मा – 159 मैच
जॉर्ज डॉकरेल – 155 मैच
मोहम्मद नबी – 150 मैच
मोहम्मद नबी का T20I करियर
नबी अफगानिस्तान टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में से एक हैं. उनके करियर की बात करें तो उन्होंने साल 2010 में अफगानिस्तान के लिए टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू किया था. नबी ने अब तक खेले 149 टी20I मैचों में 22.38 की औसत से 2440 रन बनाए हैं, जिसमें 7 अर्धशतक शामिल हैं. इसके अलावा, उन्होंने गेंद से भी काफी शानदार प्रदर्शन किया और अब तक 105 विकेट अपने नाम कर चुके हैं.
SA vs AFG: दोनों टीमों की प्लेइंग XI
साउथ अफ्रीका: एडेन मारक्रम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को येनसन, जॉर्ज लिंडे, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी.
अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेट कीपर), इब्राहिम जादरान, गुलबदीन नायब, सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान (कप्तान), मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी.
ये भी पढ़ें- IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले टीम इंडिया को मिली ये चेतावनी, इस वजह से ‘ग्रीन आर्मी’ हल्के में लेना रिस्की
संबंधित खबरें
IND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
20 mins agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
38 mins agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
1 hr agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
1 hr agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
1 hr agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
2 hrs agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
2 hrs agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
3 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines