41 साल के मोहम्मद नबी ने T20I में किया बड़ा कारनामा, रोहित शर्मा के खास क्लब में मारी एंट्री

Mohammad Nabi Record: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में मैदान पर उतरते ही अफगानिस्तान के दिग्गज ऑलराउंडर मोहम्मद नबी ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. नबी टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में ऐसा करने वाले अफगानिस्तान के पहले और दुनिया के चौथे खिलाड़ी बन गए हैं. इसके साथ ही वह रोहित शर्मा के खास क्लब में शामिल हो गए हैं.

Mohammad Nabi

Mohammad Nabi

Mohammad Nabi Record: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 13वें मुकाबले में आज (11 फरवरी) साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान की टीमें आमने-सामने हैं. अहमदाबाद में खेले जा रहे इस मैच में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. वहीं, इस मुकाबले में अफगानिस्तान के दिग्गज ऑलराउंडर मोहम्मद नबी ने मैदान पर उतरते ही एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.

विज्ञापन

इसी के साथ नबी अब T20 इंटरनेशनल क्रिकेट के उस खास क्लब में शामिल हो गए हैं, जिसमें पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा जैसे दिग्गज खिलाड़ियों का नाम दर्ज है.

विज्ञापन

मोहम्मद नबी ने T20I में रचा इतिहास

दरअसल, 41 साल मोहम्मद नबी अफगानिस्तान के लिए अपना 150वां T20 इंटरनेशनल मैच खेलने उतरे हैं. इसी के साथ नबी टी20I में 150 मैच खेलने वाले अफगानिस्तान के पहले और दुनिया के चौथे खिलाड़ी बन गए हैं. उनसे पहले पॉल स्टर्लिंग (162 मैच), रोहित शर्मा (159 मैच) और जॉर्ज डॉकरेल (155 मैच) यह मुकाम हासिल कर चुके हैं.

अब नबी भी इस खास लिस्ट में शामिल हो गए हैं. इतना ही नहीं, वह अब रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ने के काफी करीब हैं. हिटमैन से आगे निकलने के लिए उन्हें सिर्फ 10 और मैच खेलने होंगे.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- IND vs NAM: अभिषेक-सिराज OUT, सैमसन-बुमराह IN! नामीबिया के खिलाफ टीम इंडिया की प्लेइंग XI में होंगे 3 बड़े बदलाव?

T20I में 150 या उससे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी

पॉल स्टर्लिंग – 162 मैच
रोहित शर्मा – 159 मैच
जॉर्ज डॉकरेल – 155 मैच
मोहम्मद नबी – 150 मैच

मोहम्मद नबी का T20I करियर

नबी अफगानिस्तान टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में से एक हैं. उनके करियर की बात करें तो उन्होंने साल 2010 में अफगानिस्तान के लिए टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू किया था. नबी ने अब तक खेले 149 टी20I मैचों में 22.38 की औसत से 2440 रन बनाए हैं, जिसमें 7 अर्धशतक शामिल हैं. इसके अलावा, उन्होंने गेंद से भी काफी शानदार प्रदर्शन किया और अब तक 105 विकेट अपने नाम कर चुके हैं.

विज्ञापन

SA vs AFG: दोनों टीमों की प्लेइंग XI

साउथ अफ्रीका: एडेन मारक्रम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को येनसन, जॉर्ज लिंडे, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी.

अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेट कीपर), इब्राहिम जादरान, गुलबदीन नायब, सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान (कप्तान), मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ