Afghanistan vs South Africa : अफगानिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का पहला मैच बुधवार को खेला गया। जिसमें अफगानिस्तान ने शानदार जीत हासिल की। वनडे क्रिकेट में अफगानिस्तान ने पहली बार साउथ अफ्रीका को हराया है। अफगानिस्तान के गेंदबाजों के सामने साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज काफी बेबस दिख रहे थे। जिसके चलते अफ्रीका की टीम पूरे 50 ओवर तक नहीं खेल पाई थी। अफगानिस्तान के तीन गेंदबाजों ने साउथ अफ्रीका पर कहर बरपाया। जिसके चलते अफगानिस्तान ने इस मैच को 6 विकेट से जीत लिया था।
मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका की टीम 33.3 ओवर में 106 रन ही बना पाई थी। जिसके बाद अफगानिस्तान ने इस आसान से लक्ष्य को 26 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया था। अफगानिस्तान ने इस मैच को एक बार फिर से अपने गेंदबाजों के दम पर जीता।
ये तीन खिलाड़ी रहे मैच विनर
1. फजलहक फारूकी
अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज फजलहक फारूकी ने इस मैच में काफी खतरनाक गेंदबाजी का नजारा पेश किया। फजलहक ने इस मैच में साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों को हाथ खोलने का मौका नहीं दिया। उन्होंने गेंदबाजी करते हुए 7 ओवर में 35 रन देकर 4 विकेट हासिल किए थे। जिसके चलते उनको प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
ये भी पढ़ें:- लंबे ब्रेक के बाद आज मैदान पर उतरेगी भारतीय टीम, जानें कब शुरू होगा मैच और कैसा है मौसम
2. अल्लाह गजनफर
18 साल के अल्लाह गजनफर अपना तीसरा वनडे मुकाबला खेल रहे थे। इस स्पिन गेंदबाज मैच में राशिद खान से भी कमाल की गेंदबाजी की। गजनफर की गेंद को पढ़ पाना अफ्रीका के बल्लेबाजों के लिए मुश्किल हो रहा था। अल्लाह गजनफर ने गेंदबाजी करते हुए 10 ओवर में 20 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। इस दौरान उन्होंने 2 मेडन ओवर डाले।
3. राशिद खान
राशिद खान अफगानिस्तान क्रिकेट टीम की रीड की हड्डी माने जाते हैं। दुनिया के बेहतरीन स्पिनरों में से एक राशिद खान ने इस मैच में 8.3 ओवर में 30 रन देकर 2 विकेट चटकाए थे। इस दौरान राशिद ने भी 2 मेडन ओवर डाले थे। इस जीत के साथ ही अफगानिस्तान ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है।
ये भी पढ़ें:- IND vs BAN: इतिहास रचने से सिर्फ 3 विकेट दूर जसप्रीत बुमराह, ऐसा करने वाले बनेंगे 10वें भारतीय
संबंधित खबरें
IND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
36 mins agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
1 hr agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
1 hr agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
1 hr agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
2 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
3 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
3 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
4 hrs agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines