अफगानिस्तान क्रिकेट टीम से जुड़ा टीम इंडिया का पूर्व कोच, मिली ये अहम जिम्मेदारी

Ramakrishnan Sridhar: अफगानिस्तान को आने वाले समय में न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज खेलनी हैं। इस सीरीज से पहले अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने एक बड़ा कदम उठाया है।

ind vs (78)

Ramakrishnan Sridhar: अफगानिस्तान को आने वाले समय में न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज खेलनी हैं। इस सीरीज से पहले अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने एक बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने टीम इंडिया के फील्डिंग कोच रह चुके रामकृष्णन श्रीधर को सहायक कोच नियुक्त किया है। वो न्यूजीलैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच और साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के दौरान सहायक कोच की भूमिका में नजर आएंगे। आर श्रीधर काफी लंबे समय तक टीम इंडिया के फील्डिंग कोच रह चुके हैं।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CricTracker (@crictracker)

विज्ञापन

7 साल तक रहे हैं टीम इंडिया के कोच फील्डिंग कोच

श्रीधर ने अपने करियर में 35 फर्स्ट क्लास और 15 लिस्ट ए मैच खेले हैं। वो दो ICC ODI और दो T20I वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के फील्डिंग कोच रह चुके हैं। वो लगभग सात साल तक टीम इंडिया के फील्डिंग कोच रहे थे। राहुल द्रविड़ के हेड कोच बनने के बाद उनकी जगह टी दिलीप ने ली थी। वो 2014 से 2017 तक आईपीएल में पंजाब के स्पिन बॉलिंग कोच भी रह चुके हैं।यूएस मास्टर्स टी10 टूर्नामेंट में वो कैलिफोर्निया नाइट्स के कोच थे। इस टूर्नामेंट में उनकी टीम तीसरे स्थान पर रही थी।

विज्ञापन

बता दें कि श्रीधर लेवल-3 सर्टिफाइड कोच हैं। उन्होंने टीम भारत की अंडर-19 टीम के साथ भी काम किया है। वो साल 2008 से 2014 तक NCA में असिस्टेंट फील्डिंग और स्पिन बॉलिंग कोच के रूप में काम कर चुके हैं।

विज्ञापन

बेहद शानदार रहा है अफगानिस्तान का प्रदर्शन

इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर जोनाथन ट्रॉट के देखरेख में अफगानिस्तान का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है। उन्होंने इस साल इस साल T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। उन्होंने न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसी टीमों को हराया था। हालांकि सेमीफाइनल में उन्हें साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ