IND vs AFG: भारतीय टीम अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट और 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए अपने दल का ऐलान कर चुकी है. वहीं, अब 26 मई को अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भी अपने दल का ऐलान कर दिया है. हशमतुल्लाह शाहिदी को आगामी भारत दौरे के लिए अफगानिस्तान का कप्तान नियुक्त किया गया है. दौरे की शुरुआत 6 जून से 20 जून तक चलेगी, जिसमें एक टेस्ट मैच और उसके बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी.
इन खिलाड़ियों को मिला मौका
बल्लेबाजी की कमान रहमत शाह, रहमानुल्लाह गुरबाज और अजमतुल्लाह उमरज़ई के पास होगी, वहीं अफसार ज़जई और इकराम अलीखिल विकेटकीपिंग के तौर पर चुने गए हैं. स्पिन गेंदबाजी विभाग में शराफुद्दीन अशरफ और कैस अहमद मोर्चा संभालेंगे, जबकि तेज गेंदबाजी विभाग का जिम्मा बिलाल समी, जिया शरीफी और सलीम सफी के पास होगा. टीम में राशिद खान और मोहम्मद नबी जैसे अनुभवी खिलाड़ियों को भी चुना गया है. साथ ही कई युवा खिलाड़ियों को भी मौका दिया गया है.
एकमात्र टेस्ट सीरीज 6 से 10 जून से खेली जाएगी, जबकि 14 जून को धर्मशाला में पहला वनडे खेला जाएगा, जबकि दूसरा वनडे मैच 17 जून को खेला जाना है. इसके अलावा 20 जून को चेन्नई में आखिरी मैच खेला जाएगा.
भारत के खिलाफ टेस्ट मैच के लिए अफगानिस्तान की टीम
हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अब्दुल मलिक, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, रहमानुल्लाह गुरबाज, रहमानुल्लाह जादरान, अफसर जजई (विकेटकीपर), इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), अजमतुल्लाह उमरजई, शराफुदीन अशरफ, नांग्याल खारोताई, कैस अहमद, बिलाल सामी, जिया शरीफी, सलीम सफी.
रिजर्व पूल: बशीर अहमद, बहिर शाह, इस्मत आलम
भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए अफगानिस्तान की वनडे टीम
हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, रहमत शाह, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह उमरजई, राशिद खान, नांग्याल खारोताई, एएम गजनफर, जिया उर रहमान शरीफी, फरीद मलिक, बिलाल सामी.
ये भी पढ़ें: बदल गया IND vs AFG वनडे सीरीज का शेड्यूल!
संबंधित खबरें
11 अक्टूबर से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
2 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
3 hrs agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
3 hrs agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
4 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
5 hrs ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
6 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
7 hrs ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
7 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
8 hrs agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines