भारत के खिलाफ वनडे और टेस्ट सीरीज के लिए अफगानिस्तान टीम का ऐलान, बदल गया कप्तान
IND vs AFG: भारत के खिलाफ होने वाली टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए अफगानिस्तान ने अपने दल का ऐलान कर दिया है. अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने दल में बड़ा बदलाव किया है.
IND vs AFG: भारतीय टीम अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट और 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए अपने दल का ऐलान कर चुकी है. वहीं, अब 26 मई को अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भी अपने दल का ऐलान कर दिया है. हशमतुल्लाह शाहिदी को आगामी भारत दौरे के लिए अफगानिस्तान का कप्तान नियुक्त किया गया है. दौरे की शुरुआत 6 जून से 20 जून तक चलेगी, जिसमें एक टेस्ट मैच और उसके बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी.
विज्ञापन
इन खिलाड़ियों को मिला मौका
बल्लेबाजी की कमान रहमत शाह, रहमानुल्लाह गुरबाज और अजमतुल्लाह उमरज़ई के पास होगी, वहीं अफसार ज़जई और इकराम अलीखिल विकेटकीपिंग के तौर पर चुने गए हैं. स्पिन गेंदबाजी विभाग में शराफुद्दीन अशरफ और कैस अहमद मोर्चा संभालेंगे, जबकि तेज गेंदबाजी विभाग का जिम्मा बिलाल समी, जिया शरीफी और सलीम सफी के पास होगा. टीम में राशिद खान और मोहम्मद नबी जैसे अनुभवी खिलाड़ियों को भी चुना गया है. साथ ही कई युवा खिलाड़ियों को भी मौका दिया गया है.
विज्ञापन
एकमात्र टेस्ट सीरीज 6 से 10 जून से खेली जाएगी, जबकि 14 जून को धर्मशाला में पहला वनडे खेला जाएगा, जबकि दूसरा वनडे मैच 17 जून को खेला जाना है. इसके अलावा 20 जून को चेन्नई में आखिरी मैच खेला जाएगा.