हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

एशियन गेम्स 2026 के लिए अफगानिस्तान ने किया टीम का ऐलान, इस खिलाड़ी को मिली कप्तानी

एशियन गेम्स 2026 के लिए अफगानिस्तान ने अपने दल का ऐलान कर दिया है. टीम की कमान 26 साल के खिलाड़ी को दी गई है. इसके अलावा टीम में कई स्टार खिलाड़ियों को शामिल किया है. अफगानिस्तान इस टूर्नामेंट के लीग स्टेज में नेपाल और जापान के खिलाफ भिड़ना है.

विज्ञापन
Image Credit: X

Asian Games: एशियन गेम्स 2026 के लिए अब सभी टीमें अपनी-अपनी तैयारियों में लग गई हैं. भारतीय टीम का ऐलान इस टूर्नामेंट के लिए पहले ही हो चुका है. अब 17 अगस्त को अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भी अपने दल का ऐलान कर दिया है. टीम में 15 खिलाड़ियों को मौका दिया गया है. एशियन गेम्स 2026 के लिए अफगानिस्तान टीम में ज्यादातर युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया है. वहीं कुछ ऐसे भी खिलाड़ी हैं, जो अफगानिस्तान सीनियर टीम का भी प्रतिनिधित्व कर चुके हैं.

दरवेश रसूली को बनाया गया कप्तान

अफगानिस्तान ने एशियन गेम्स 2026 के लिए दरवेश रसूली को कप्तानी का जिम्मा दिया है. इसके अलावा टीम में नजीबुल्लाह जादरान और करीब जनत को भी मौका दिया गया है, जो अफगानिस्तान के लिए इंटरनेशनल मंच पर प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. टीम में राशिद खान, रहमनुल्ला गुरबाज और अजमतुल्ला उमरजई शामिल नहीं किए गए हैं. इन खिलाड़ियों को आराम दिया गया है. टीम में मोहम्मद अकरम, हसन ईसाखिल, खालिद तानिवाल, इमरान मीर, फैसल खान शिनोजादा जैसे युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया है.

17 सितंबर से शुरुआत

एशियन गेम्स 2026 में पुरुष क्रिकेट के मुकाबले 24 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच खेले जाएंगे. अफगानिस्तान को ग्रुप A में जापान और नेपाल के साथ रखा गया है. इसके अलावा ग्रुप B में हांगकांग चीन, मलेशिया, ओमान को रखा गया है. भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका सीधे क्वार्टर फाइनल में खेलेंगी. 20 सितंबर को सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे. इसके अलावा 22 सितंबर को कांस्य और स्वर्ण पदक के लिए मुकाबले खेले जाएंगे. फिलहाल भारतीय फैंस इस टूर्नामेंट का इंतजार कर रहे हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: WTC फाइनल की रेस से 2 टीमें बाहर, 7 टीमों में ‘लड़ाई’

एशियन गेम्स के लिए अफगानिस्तान की टीम

दरवेश रसूली (कप्तान), मोहम्मद इशाक (विकेट कीपर), मोहम्मद अकरम, हसन ईसाखिल, खालिद तानिवाल, इमरान मीर, फैसल खान शिनोजादा, नजीबुल्लाह जादरान, फरमानुल्लाह सफी, इस्मत आलम, करीम जनत, नांग्याल खारोटी, अरब गुल मोमंद, फरीदून दाऊदजई, अब्दुल्ला अहमदजई.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: गॉल टेस्ट में गंभीर-गिल के फैसले पर पूर्व क्रिकेटर डोड्डा गणेश ने उठाए सवाल, बोले- ‘तीसरे दिन बैटिंग की क्या जरूरत थी?’

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola